July 13, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्‍त बिजली सुनिश्चित की जाये-कलेक्‍टर

समय-सीमा की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश
जबलपुर। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह की अध्‍यक्षता में आज कलेक्टर कार्यालय में समय-सीमा प्रकरणों के निराकरण को लेकर बैठक आयोजित की गई। जिसमें श्री सिंह ने सीएम हेल्पलाइन और लोक सेवा गारंटी के तहत लंबित आवेदनों की विभागवार समीक्षा करते हुए प्रकरणों का निराकरण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्‍होंने कहा कि किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्‍त बिजली सुनिश्चित की जाये। फसलों में सिंचाई के लिए बिजली आपूर्ति में किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। उन्‍होंने किसानों को खाद वितरण में सुगमता सुनिश्चित करने और ई-उपार्जन प्रणाली के अंतर्गत किसानों की भूमि सत्यापन प्रक्रिया को समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

कलेक्टर श्री सिंह ने ठोस अपशिष्ट पदार्थों के परिवहन में लगे वाहनों का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा इस कार्य के लिए किसी भी पुराने वाहन का उपयोग नहीं किया जाना चाहिए। इसके अलावा कचरे का निष्पादन केवल निर्धारित डंपिंग साइटों पर ही किया जाए और कहीं भी कचरा डंप नहीं होना चाहिए।

बैठक में शासन की स्वरोजगार योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई। कलेक्‍टर श्री सिंह ने प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना, मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना और लाड़ली लक्ष्मी योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से पहुंचायें। उन्‍होंने पीएम जनमन आवास  की ब्लॉक-वार समीक्षा करते हुए अधूरे आवासों को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए।

बैठक में श्री सिंह ने 15 जुलाई से शुरू हो रहे नशा मुक्ति अभियान को लेकर सभी एसडीएम को बेहतर प्लान तैयार करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी पुलिस और शिक्षा विभाग से समन्वय स्थापित कर शैक्षणिक संस्थानों के आसपास स्थित तंबाकू, गुटका की दुकानों पर सख्त कार्यवाही सुनिश्चित करें। बैठक में खाद्यान्‍न वितरण, संबंल के लंबित पंजीयन के प्रकरणों की समीक्षा भी की गई।

बैठक में अपर कलेक्टर नीता राठौर, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक गहलोत सहित जिले के सभी एसडीएम और जिला अधिकारी उपस्थित थे। फील्‍ड स्‍तर के अधिकारी वीसी के माध्‍यम से बैठक में जुड़े थे।

अन्य ख़बरें

एमपी ट्रांसको के ट्रेनीज असिस्टेंट इंजीनियरों को दिया गया ट्रांसमिशन लाइन के मेंटेनेंस का  व्यावहारिक प्रशिक्षण

Newsdesk

जबलपुर पुलिस ने 139 गुम मोबाइल खोजकर लौटाए, करीब 25 लाख रुपये के फोन मालिकों को मिले वापस

Newsdesk

जबलपुर के डॉ. श्रीवत्स मिश्रा ने रचा इतिहास, एम.सीएच. में जीता गोल्ड मेडल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading