26.3 C
Jabalpur
April 4, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयहेडलाइंसहेल्थ एंड साइंस

दुनियाभर में कोरोना मामलों की संख्या 13.11 करोड़

वॉशिंगटन, 5 अप्रैल (आईएएनएस)| दुनियाभर में कोरोनावायरस के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 13.11 करोड़ के पार पहुंच गई है, जबकि 28.5 लाख से अधिक लोग इस बीमारी से अपनी जान गंवा चुके हैं। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने यह जानकारी दी है। यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम्स साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने सोमवार सुबह अपने नवीनतम अपडेट में खुलासा किया है कि वर्तमान वैश्विक मामलों और मौतों का आंकड़ा क्रमश: 131,196,109 और 2,851,973 है। सीएसएसई के मुताबिक, दुनिया में सबसे अधिक 30,671,074 मामलों और 554,999 मौतों के साथ अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना हुआ है। वहीं, 12,953,597 मामलों और 331,433 मौतों के साथ ब्राजील दूसरे स्थान पर है।

सीएसएसई के आंकड़ों के मुताबिक, 20 लाख से अधिक मामलों वाले अन्य देश भारत (12,392,260), फ्रांस (4,802,545), रूस (4,520,879), ब्रिटेन (4,371,393), इटली (3,650,247), तुर्की (3,445,052), स्पेन (3,300,965), जर्मनी (2,886,029), कोलंबिया (2,437,197), पोलैंड (2,415,584), अर्जेटीना (2,383,537) और मेक्सिको (2,247,357) हैं।

कोरोना से हुई मौतों के मामले में मेक्सिको 204,011 की संख्या के साथ तीसरे स्थान पर है।

इस बीच, 50,000 से ज्यादा मौतों वाले देश भारत (164,623), ब्रिटेन (127,078), इटली (111,030), रूस (98,713), फ्रांस (96,808), जर्मनी (77,022), स्पेन (75,698), कोलंबिया (64,094), ईरान (63,160), अर्जेटीना (56,199), पोलैंड (54,941), दक्षिण अफ्रीका (52,987) और पेरू (52,625) हैं।

अन्य ख़बरें

अगर मध्य पूर्व में तनाव 40 दिन से अधिक बढ़ता है तो वैश्विक स्तर पर खाने-पीने की चीजों की कीमतों में आ सकती है तेजी : एफएओ

Newsdesk

गर्मियों में मिलने वाले ये फल स्किन को देंगे प्राकृतिक ग्लो, सेवन से गुलाब की तरह खिल उठेगा चेहरा

Newsdesk

जन विश्वास बिल से स्वास्थ्य क्षेत्र को बड़ा बढ़ावा, सरकार ने गिनाए फायदे

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading