26.3 C
Jabalpur
April 4, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयहेल्थ एंड साइंस

इंग्लैंड में हर सप्ताह 2 बार कोरोना का फ्री टेस्ट होगा

लंदन, 5 अप्रैल (आईएएनएस)| इंग्लैंड में नागरिकों को सप्ताह में दो बार मुफ्त में कोरोनावायरस का टेस्ट किया जाएगा। सोमवार को ब्रिटेन सरकार ने इसकी घोषणा की। डीपीए समाचार एजेंसी ने सरकार के हवाले से बताया, रैपिड टेस्ट स्कूलों और कार्यस्थलों के अलावा स्थानीय परीक्षण केंद्रों में बड़े स्तर पर किया जाएगा।

प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा, ब्रिटिश टीकाकरण अभियान की सफलता को खतरे में नहीं डालने के लिए टेस्ट आवश्यक था।

जॉनसन ने कहा, “हम अपने वैक्सीन अभियान को अच्छा करना चाहते हैं और अपने रोडमैप के साथ प्रतिबंधों को कम करने के लिए नियमित रूप से रैपिड टेस्टिंग को तेज करना चाहते हैं।”

“इसीलिए हम अब पूरे इंग्लैंड में हर किसी का मुफ्त रैपिड टेस्ट कर रहे हैं, जिससे हमें कोरोना के बढ़ते प्रसार को रोकने में मदद मिल रही है।”

“10 से अधिक कर्मचारियों वाली कंपनियां अपने श्रमिकों से रैपिड टेस्ट कराने का अनुरोध कर सकती है और स्कूलों में नियमित परीक्षण भी जारी रहेगा।”

निजी व्यक्ति स्थानीय परीक्षण केंद्रों पर परीक्षण करने या अपने घरों पर ऑर्डर कर परीक्षण करवा सकते हैं।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 31.4 मिलियन से अधिक लोगों को कोरोनावायरस वैक्सीन की पहली डोज दी गई है।

सोमवार तक, यूके ने 4,371,393 कोरोनावायरस मामलों और 1,27,078 मौतों की पुष्टि की है।

अन्य ख़बरें

अगर मध्य पूर्व में तनाव 40 दिन से अधिक बढ़ता है तो वैश्विक स्तर पर खाने-पीने की चीजों की कीमतों में आ सकती है तेजी : एफएओ

Newsdesk

गर्मियों में मिलने वाले ये फल स्किन को देंगे प्राकृतिक ग्लो, सेवन से गुलाब की तरह खिल उठेगा चेहरा

Newsdesk

जन विश्वास बिल से स्वास्थ्य क्षेत्र को बड़ा बढ़ावा, सरकार ने गिनाए फायदे

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading