अनूपपुर। मध्यप्रदेश में विश्व आदिवासी दिवस को शासकीय अवकाश घोषित करने की मांग को लेकर मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार के नेतृत्व में आदिवासी विधायक दल ने मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव से उनके भोपाल स्थित निवास पर सौजन्य भेंट की।
इस दौरान नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री को एक मांग पत्र सौंपा।पत्र में उल्लेख किया गया है कि प्रतिवर्ष 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस संपूर्ण भारत में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।मध्यप्रदेश आदिवासी बाहुल्य प्रदेश है,परंतु इस दिन शासकीय अवकाश घोषित न होने के कारण शासकीय सेवा एवं अन्य कार्यों में लगे आदिवासी भाई-बहन इस महापर्व में पूर्ण रूप से शामिल नहीं हो पाते हैं।प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस को मध्यप्रदेश के शासकीय वार्षिक कैलेण्डर में शामिल कर शासकीय अवकाश घोषित किया जाए,ताकि प्रत्येक वर्ष आदिवासी समाज इस दिन को धूमधाम से मना सके।
इस अवसर पर पुष्पराजगढ़ विधायक फुन्देलाल सिंह मार्को,विधायक झूमा सोलंकी,संजय उइके,सुनील उइके,केदार डामोर सहित अन्य विधायक प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।


