August 4, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जड़ी-बूटी दिवस एवं सावन मेले में स्वास्थ्य, हरियाली और महिला स्वरोजगार का संगम


जबलपुर। चेरीताल स्थित कान्यकुब्ज सभा भवन, सरस्वती कॉलोनी में आयोजित दो दिवसीय जड़ी-बूटी दिवस एवं सावन मेला का शुभारंभ मंगलवार को हुआ। 4 और 5 अगस्त तक चलने वाले इस आयोजन में स्वास्थ्य जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण और महिला स्वरोजगार को बढ़ावा देने का संदेश दिया जा रहा है।
उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि एवं चेरीताल वार्ड की पार्षद प्रतिभा भापकर ने कहा कि परिवार की महिलाओं का स्वस्थ और प्रसन्न रहना समाज के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि योग, प्राणायाम, ध्यान, नियमित व्यायाम और संतुलित पोषणयुक्त आहार स्वस्थ जीवन की आधारशिला हैं। फल, सब्जियों और मसालों का संतुलित सेवन अनेक बीमारियों से बचाव में सहायक होता है, जबकि व्यवस्थित दिनचर्या से जीवन सुखमय बनता है।
मेले में कबाड़ से बने आकर्षक गमले, हस्तनिर्मित बैग, भगवान की पोशाकें, इको-फ्रेंडली पेन, सजावटी हस्तशिल्प, गृह उद्योग उत्पाद, राखियां, रुमाल, मेहंदी, टैरो रीडिंग तथा विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। बड़ी संख्या में महिलाओं और स्थानीय नागरिकों ने मेले का अवलोकन कर स्वदेशी एवं हस्तनिर्मित उत्पादों की सराहना की।
कार्यक्रम में पार्षद प्रतिभा भापकर के साथ नेहा जैन, अतुल जैन, पूर्व राज्य प्रभारी ज्योति दुबे, संरक्षिका सुशीला वर्मा और कल्पना तिवारी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। आयोजन जिला प्रभारी राजुल बड़कुर के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। इस अवसर पर राज्य कार्यकारिणी सदस्य रश्मि चौधरी भी मौजूद रहीं।
कार्यक्रम का संचालन संगीता ब्यौहार एवं रेखा खरे ने किया। अंत में जिला प्रभारी राजुल बड़कुर ने सभी अतिथियों, सहयोगियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। आयोजकों ने बताया कि सावन मेला 5 अगस्त को भी दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक आमजन के लिए खुला रहेगा।

अन्य ख़बरें

गढ़ा की शराब दुकान पर बढ़ा विवाद, कांग्रेस नेता ने पुलिस से लगाई गुहार

Newsdesk

दुर्गा मंदिर गलगला में गूंजा हरिनाम संकीर्तन, भजनों से भक्तिमय हुआ वातावरण

Newsdesk

जबलपुर–कोलकाता सीधी वायुसेवा की घोषणा पर जबलपुर संघर्ष समिति ने किया स्वागत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading