27.1 C
Jabalpur
August 5, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

कलेक्टर श्री ने लिया कांवड़ यात्रा की तैयारियों का जायजा

जबलपुर। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने आगामी 10 अगस्त को गौरीघाट से कैलाशधाम तक निकलने वाली कांवड़ यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए यात्रा मार्ग एवं खमरिया मटामर स्थित कैलाशधाम का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय, नगर निगम आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार, अपर कलेक्टर रविशंकर राय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आयुष जाखड़, एसडीएम अभिषेक सिंह, सृष्टि प्रजापति सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने यात्रा मार्ग पर जर्जर सड़क का सुधार कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कैलाशधाम में श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पार्किंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने, कांवड़ियों के दर्शन के लिए पहुंच एवं निकासी मार्ग बनाने, बढ़ती भीड़ के मद्देनजर आवश्यक बैरिकेडिंग करने तथा कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

कलेक्टर श्री सिंह ने यह भी निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान आवश्यकता पड़ने पर श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि यात्रा सुरक्षित एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके। इस दौरान कांवड़ यात्रा आयोजक समिति के शिव यादव सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

अन्य ख़बरें

खजरी खिरिया औद्योगिक क्षेत्र के टायर गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Newsdesk

NSUI की याचिका पर उच्च न्यायालय के निर्णय का NSUI ने किया स्वागत, प्रत्यक्ष प्रणाली से छात्रसंघ चुनाव नहीं हुए तो होगा आंदोलन

Newsdesk

विद्यालय में छात्रों की सुरक्षा पर उठे सवाल, प्राचार्य पर गंभीर लापरवाही के आरोप

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading