August 9, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 60 लीटर घी जब्त
विभिन्न होलसेल विक्रेताओं की जांच, वास्तु घी का नमूना जांच के लिए भेजा


राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलों से लिए गए घी के नमूनों में कई ब्रांड अमानक पाए जाने के बाद खाद्य सुरक्षा प्रशासन को संबंधित ब्रांडों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा प्रशासन बालाघाट द्वारा नगर के विभिन्न होलसेल घी विक्रेताओं की जांच की गई।
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने रोहित ट्रेडर्स, कुमार संस, लक्ष्मी नारायण एजेंसी, चोपड़ा सेल्स, गुरुकृपा सेल्स एवं वाधवानी एजेंसीज का निरीक्षण किया। जांच के दौरान वास्तु घी पर कार्रवाई करते हुए लगभग 60 लीटर घी जब्त किया गया। जब्त घी का नमूना जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है।
यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा अधिकारियों योगेश डोंगरे एवं गीता टांडेकर द्वारा की गई। अधिकारियों ने बताया कि प्रयोगशाला से प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए लगातार निरीक्षण एवं नमूना कार्रवाई की जा रही है। विभाग ने खाद्य कारोबारियों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

अन्य ख़बरें

नशा मुक्त ओडिशा अभियान को सफलता, सोनपुर में 13 करोड़ रुपए का गांजा जब्त

Newsdesk

ज्यादातर मांगें मानीं, छात्र आंदोलन वापस लें, सीजीएल परीक्षा रद्द करना संभव नहीं: सुदिव्य कुमार

Newsdesk

कलेक्टर के नेतृत्व में निकली साईकिल तिरंगा यात्रा, बारिश भी नहीं रोक पाई देशभक्ति का जोश

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading