August 9, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

सिवनी पहुंची इफको की पहली उर्वरक रेक, किसानों को समय पर मिलेगा गुणवत्तायुक्त खाद

राज्य विपणन प्रबंधक डॉ. दिनेश कुमार सोलंकी के प्रयासों से मिली बड़ी उपलब्धि, अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ रेक का विधिवत उद्घाटन_
सिवनी :  जिले के किसानों के लिए राहत और कृषि क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में 7 अगस्त 2026 को सिवनी रेक पॉइंट पर इफको की पहली उर्वरक रेक का आगमन हुआ। इफको मध्यप्रदेश के राज्य विपणन प्रबंधक डॉ. दिनेश कुमार सोलंकी के प्रयासों से जिले में पहुंची इस पहली उर्वरक रेक से किसानों को समय पर एवं गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
इस अवसर पर आयोजित रेक उद्घाटन कार्यक्रम में राज्य विपणन प्रबंधक इफको मध्यप्रदेश डॉ. दिनेश कुमार सोलंकी, उपसंचालक कृषि एस.के. धुर्वे, जिला विपणन अधिकारी के.के. परतेती, इफको आम सभा सदस्य संत कुमार राजपूत, सहायक संचालक कृषि प्रफुल घोड़ेश्वर, उप क्षेत्र प्रबंधक इफको जबलपुर संतोष रघुवंशी, कनिष्ठ क्षेत्र प्रतिनिधि इफको सिवनी दीपांशु पाटीदार एवं पलारी समिति प्रबंधक गणेश सिंगोर सहित अन्य अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इसके बाद उपस्थित अतिथियों का फूलों के गमलों से स्वागत किया गया। उपसंचालक कृषि एस.के. धुर्वे ने रिबन काटकर उर्वरक रेक का विधिवत उद्घाटन किया। तत्पश्चात राज्य विपणन प्रबंधक डॉ. दिनेश कुमार सोलंकी सहित उपस्थित अधिकारियों ने उर्वरक की बोरियों पर पुष्पमाला अर्पित कर जिले में इफको की पहली रेक के आगमन का स्वागत किया।
किसानों को समय पर खाद मिलने की उम्मीद
इफको की इस पहल से जिले में कृषि कार्यों के दौरान उर्वरकों की उपलब्धता को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। पहली उर्वरक रेक के आगमन से किसानों को खाद के लिए होने वाली संभावित परेशानी कम होने तथा आवश्यकता के समय गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध होने की उम्मीद है।
इफको की ओर से इस उपलब्धि पर सिवनी जिले के समस्त किसान भाइयों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई।
“सहकारिता का विकास, किसानों की समृद्धि — यही इफको की प्रतिबद्धता।”

अन्य ख़बरें

नशा मुक्त ओडिशा अभियान को सफलता, सोनपुर में 13 करोड़ रुपए का गांजा जब्त

Newsdesk

ज्यादातर मांगें मानीं, छात्र आंदोलन वापस लें, सीजीएल परीक्षा रद्द करना संभव नहीं: सुदिव्य कुमार

Newsdesk

मां नर्मदा करती हैं श्रावण माह के एक सोमवार को पातालेश्वर महादेव का अभिषेक

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading