August 8, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

बसपा संग ब्राह्मण समाज के जुड़ाव से विचलित होकर सपा ने पीडीए में ‘पी’ से जोड़ा ‘पंडित’: मायावती

लखनऊ,  बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा अपनी संकीर्ण जातिवादी राजनीति और चुनावी स्वार्थ के चलते समय-समय पर अपना राजनीतिक रंग बदलती रही है। साथ ही, मायावती ने कहा कि पहले ‘पीडीए’ के जरिए पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्गों को साधने की कोशिश की गई और अब ब्राह्मण समाज को जोड़ने के लिए ‘पंडित’ शब्द का इस्तेमाल किया जा रहा है।बसपा सुप्रीमो मायावती ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जारी बयान में समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा, “जैसा कि सर्वविदित है कि बहुजन समाज पार्टी ‘सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय’ की नीति और सिद्धांत पर अमल करने वाली सर्वसमाज-हितैषी अंबेडकरवादी पार्टी है और यूपी में चार बार रही सरकार भी इसी के आधार पर चलाई है, जबकि समाजवादी पार्टी (सपा) अपनी संकीर्ण जातिवादी राजनीति व चुनावी स्वार्थ आदि की खातिर जगजाहिर तौर पर गिरगिट की तरह ही रंग बदलती रहती है।”मायावती ने लिखा, “सपा की ओर से प्रचारित इनका कथित ‘पीडीए’ अर्थात् (पिछड़ा, दलित, अक्लियत) में पहले ‘पी’ से ‘पिछड़े’ प्रचारित करने के बाद अब अपरकास्ट समाज में खासकर ब्राह्मण समाज को बीएसपी से तेजी से जुड़ता हुआ देख और उसी के आधार पर ही पार्टी उम्मीदवार भी बनाए जाने से विचलित होकर सपा ने अब ‘पी’ से ‘पंडित’ कर दिया है, जो इनके राजनीतिक छल व छलावे का एक और जीता-जागता प्रमाण है।”

अन्य ख़बरें

3 साल हो गए हैं, लेकिन कोई जमीन नहीं मिली’, ऋषभ पंत ने मांगी उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी से मदद

Newsdesk

वारासिवनी में अतिक्रमण हटाने की तैयारी, नगरपालिका ने गठित किया अमला

Newsdesk

सांदीपनि विद्यालय रजेगांव में जिला शिक्षा अधिकारी का निरीक्षण

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading