25.5 C
Jabalpur
August 17, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

12 हजार की रिश्वत लेते एई और लाइनमैन गिरफ्तार

जबलपुर। लोकायुक्त की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कटंगी क्षेत्र में 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक अभियंता और लाइनमैन को रंगे हाथ पकड़ा। दोनों पर 3 HP के स्थाई बिजली कनेक्शन के लिए रिश्वत मांगने का आरोप है।

लोकायुक्त से मिली जानकारी के अनुसार, कटंगी, जिला जबलपुर में 3 HP का स्थाई बिजली कनेक्शन दिलाने के एवज में संबंधित अधिकारियों द्वारा आवेदक से 15 हजार रुपये रिश्वत की मांग की गई थी। शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने मामले की जांच की और आरोपों की पुष्टि के बाद ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई।

योजना के तहत लोकायुक्त की टीम ने निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कार्रवाई करते हुए 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक अभियंता मनोज कुमार दुबे और लाइनमैन धनेश कुमार शुक्ला को पकड़ लिया।

शिकायत के अनुसार, 3 HP के स्थाई बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया पूरी करने के बदले आरोपियों ने कुल 15 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता की सूचना पर लोकायुक्त टीम ने कार्रवाई की और रिश्वत की रकम लेते समय दोनों आरोपियों को मौके पर पकड़ लिया।

अन्य ख़बरें

वन विभाग की नाग पंचमी पर छापेमारी 12 सपेरे पकड़े; 14 से अधिक सांप रेस्क्यू

Newsdesk

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा, यादव महासभा ने बनाई रणनीति

Newsdesk

शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading