September 23, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

गढ़ा में ई-रिक्शा चालक से शराब के लिए ₹500 मांगने का आरोप, तीन युवकों पर मारपीट का मामला दर्ज

जबलपुर। गढ़ा थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा चालक से शराब पीने के लिए 500 रुपये मांगने और इनकार करने पर उसके साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। छोटी बजरिया स्थित दुर्गा मंदिर के पास रहने वाले 25 वर्षीय अजहर राइन की शिकायत पर पुलिस ने बजरंगी लोधी, डिल्लू लोधी और अजय लोधी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, अजहर किराये पर ई-रिक्शा चलाता है। 19 सितंबर की रात करीब 10:15 बजे वह शारदा मंदिर की ओर जा रहा था। लकड़ी के टाल के पास ई-रिक्शा खड़ा करने के दौरान तीनों युवक वहां पहुंचे और कथित रूप से शराब के लिए 500 रुपये मांगने लगे।

रुपये देने से इनकार करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट की और लकड़ी की पट्टी से हमला कर अजहर के सिर में चोट पहुंचाई। शिकायत में जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया गया है। पुलिस ने बीएनएस की धारा 296(बी), 119(1), 115(2), 351(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

अन्य ख़बरें

आईटीबीपी भर्ती 2026: ग्रेजुएट्स के लिए हेड कांस्टेबल के 16 पदों पर निकली वैकेंसी, 28 सितंबर से करें आवेदन

Newsdesk

परिवारवाद के आरोपों के बीच मायावती का दांव, ईशान आनंद को राष्ट्रीय संयोजक बनाया

Newsdesk

जीरो कमीशन पर चलेगी भारत टैक्सी, चालक को पांच लाख की सामाजिक सुरक्षा : सीएम योगी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading