September 24, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

आराध्या द्विवेदी का 15वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय बास्केटबॉल ओपन चौंपियनशिप के लिए चयन


27 सितम्बर से 4 अक्टूबर तक विजयवाड़ा में होगी राष्ट्रीय प्रतियोगिता
शहडोल 22 सितम्बर 2026- जिला बास्केटबॉल संघ की नियमित खिलाड़ी कुमारी आराध्या द्विवेदी का 15वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय बास्केटबॉल ओपन चौंपियनशिप के लिए चयन हुआ है। आराध्या द्विवेदी वर्तमान में इंदौर में आयोजित राष्ट्रीय कैंप में भाग ले रही हैं। यह कैंप 21 से 23 सितम्बर तक आयोजित किया जा रहा है। इसके पश्चात वे 25 सितम्बर को विजयवाड़ा के लिए रवाना होंगी, जहां 27 सितम्बर से 4 अक्टूबर तक आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी।

कुमारी आराध्या द्विवेदी के कोच श्री के.के. श्रीवास्तव जो राष्ट्रीय कोच हैं। इससे पूर्व उज्जैन में आयोजित ओपन स्टेट प्रतियोगिता में शहडोल जिला बास्केटबॉल संघ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया था। प्रतियोगिता में शहडोल की टीम की ओर से कुमारी आराध्या द्विवेदी ने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन किया। उनके इसी प्रदर्शन के आधार पर उनका ओपन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।

कुमारी आराध्या द्विवेदी श्री अमित द्विवेदी एवं श्रीमती कल्पना द्विवेदी की पुत्री हैं तथा गुड शेफर्ड कॉन्वेंट स्कूल में कक्षा 8वीं की छात्रा हैं। वे इससे पूर्व भी तीन बार राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुकी हैं। गत सत्र 2025-26 में कुमारी अनुष्का ने भी ओपन राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लिया था। लगातार शहडोल के खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में चयन होना जिले के लिए गौरव की बात है।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश में प्रताड़ना और अत्याचार के मामलों पर महिला आयोग सख्त

Newsdesk

हॉकी टूर्नामेंट में बालाघाट ने जबलपुर को 5-4 गोल से हराकर बनी विजेता

Newsdesk

राज्य स्तरीय वुशु प्रतियोगिता में बालाघाट के खिलाड़ियों ने जीते पांच पदक

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading