September 22, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

रानीताल में गणेश पंडाल के पास जुए के फड़ पर पुलिस का छापा, सात लोग पकड़े; ₹1.20 लाख जब्त

जबलपुर। रानीताल गेट नंबर-1 के सामने गणेश पंडाल के पास कथित रूप से संचालित जुए के फड़ पर पुलिस ने छापा मारकर सात लोगों को पकड़ा है। पुलिस ने मौके से ₹1 लाख 20 हजार 200 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त करने का दावा किया है। सभी के खिलाफ जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत कार्रवाई की गई है।

पुलिस के अनुसार, 22 सितंबर की रात पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय को सूचना मिली थी कि कुछ लोग पंडाल के पास ताश के पत्तों पर रुपये का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद एसडीओपी सिहोरा आदित्य सिंघारिया और सीएसपी गोहलपुर शुभम सिंह ठाकुर के नेतृत्व में लॉर्डगंज एवं विजयनगर थाने की संयुक्त टीम ने मौके पर दबिश दी।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने संजय राजपूत, राहुल चौबे, सत्यम श्रीवास, देवेंद्र कुमार सोंधिया, आशीष पटेल, शिवा यादव और गोविंदा सोनी को पकड़ा। इनके कब्जे वाले फड़ से नकदी और ताश के पत्ते बरामद किए गए।

कार्रवाई में लॉर्डगंज थाना प्रभारी नवल आर्य, विजयनगर थाना प्रभारी धीरज राज और दोनों थानों के पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

अन्य ख़बरें

भोपाल में पुलिस और आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, शराब बनाने के उपकरण जब्त

Newsdesk

बिहार : जमुई छेड़खानी कांड का मुख्य आरोपी नंदन यादव पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Newsdesk

MRM पोर्टल से साइबर ठगी के पीड़ितों को करीब ₹15 लाख वापस, जबलपुर पुलिस ने तेज की रिफंड प्रक्रिया

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading