September 23, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

MRM पोर्टल से साइबर ठगी के पीड़ितों को करीब ₹15 लाख वापस, जबलपुर पुलिस ने तेज की रिफंड प्रक्रिया

जबलपुर। साइबर ठगी के मामलों में होल्ड कराई गई रकम पीड़ितों को शीघ्र वापस दिलाने के लिए जबलपुर साइबर सेल ने मनी रेस्टोरेशन मॉड्यूल (MRM) पोर्टल का संचालन शुरू किया है। पुलिस के अनुसार, करीब ₹34 लाख की होल्ड राशि में से अब तक लगभग ₹15 लाख पीड़ितों के खातों में वापस कराए जा चुके हैं।

MRM पोर्टल को केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) ने विकसित किया है। इसके माध्यम से पुलिस और संबंधित बैंकों के बीच समन्वय स्थापित कर साइबर ठगी की रकम को ट्रेस एवं होल्ड कराया जाता है। आवश्यक दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद यह राशि पीड़ित के खाते में वापस भेजी जाती है।

पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय के निर्देश पर साइबर सेल और जिले के सभी थानों में लंबित मामलों की निगरानी की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर दर्ज शिकायतों में ₹50 हजार से कम की होल्ड राशि वापस दिलाने के लिए पीड़ित का पैन कार्ड, बैंक संबंधी जानकारी और क्षतिपूर्ति बंधपत्र लेकर MRM पोर्टल के माध्यम से प्रक्रिया पूरी की जा रही है। लंबित अनुरोधों पर संबंधित बैंकों से लगातार समन्वय किया जा रहा है।

जबलपुर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी होने पर बिना देर किए राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 अथवा साइबर सेल जबलपुर के हेल्पलाइन नंबर 7701050010 पर सूचना दें। शिकायत www.cybercrime.gov.in पर भी दर्ज कराई जा सकती है। समय पर शिकायत करने से ठगी गई रकम को ट्रेस और होल्ड कराने की संभावना बढ़ सकती है।

अन्य ख़बरें

आईटीबीपी भर्ती 2026: ग्रेजुएट्स के लिए हेड कांस्टेबल के 16 पदों पर निकली वैकेंसी, 28 सितंबर से करें आवेदन

Newsdesk

परिवारवाद के आरोपों के बीच मायावती का दांव, ईशान आनंद को राष्ट्रीय संयोजक बनाया

Newsdesk

जीरो कमीशन पर चलेगी भारत टैक्सी, चालक को पांच लाख की सामाजिक सुरक्षा : सीएम योगी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading