September 24, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा प्रकरणों की समीक्षा, लंबित मामलों के निराकरण पर जोर

जबलपुर। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में कलेक्टर सभाकक्ष में समय-सीमा प्रकरणों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर कलेक्टर नीता राठौर, शैलेंद्र सिंह एवं अखिलेश सिंह सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी मौजूद रहे।

कलेक्टर ने आगामी मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान और सेवा संकल्प अभियान के तहत संवाद संपर्क केंद्र पोर्टल की प्रगति की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि पोर्टल पर कार्यक्रमों के फोटो, वीडियो और गतिविधियों की प्रविष्टियां दर्ज की जा रही हैं। कलेक्टर ने योजनाओं से लाभान्वित लोगों की प्रेरणादायक ‘सेवा की कहानियां’ तैयार कर सामने लाने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने वन ग्राम एवं राजस्व ग्राम से जुड़े प्रकरणों का परीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई तथा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए नगरीय निकायों को कार्ययोजना और प्रगति रिपोर्ट समय पर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

छात्रावासों में विद्यार्थियों की उपस्थिति, भोजन की गुणवत्ता और अन्य व्यवस्थाओं के नियमित निरीक्षण पर भी जोर दिया गया। एल्गिन अस्पताल में जल आपूर्ति, पाइपलाइन, जनरेटर, बिजली और साफ-सफाई की समीक्षा करते हुए नर्मदा जल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में सीएम हेल्पलाइन, लोक सेवा गारंटी, राजस्व प्रकरणों सहित लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए पुराने प्रकरणों को प्राथमिकता से निराकृत करने के निर्देश दिए गए। जनगणना एवं निर्वाचन संबंधी कार्यों की प्रगति की जानकारी भी ली गई।

अन्य ख़बरें

उद्योगों की बिजली समस्याओं पर एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी का सीधा संवाद

Newsdesk

जिले के नागरिकों को मिलेगा सस्ती और किफायती  परिवहन सेवा का तोहफा

Newsdesk

सिवनी टोला टोल नाके को लेकर कांग्रेस और व्यापारियों ने कलेक्टर से की मुलाकात

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading