September 24, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

गणेश पंडाल में चल रहा था जुआ फड़, 7 जुआरी गिरफ्तार



तड़के 4 बजे पुलिस ने मारी दबिश, 1.20 लाख रुपए नकद और ताश के पत्ते बरामद
जबलपुर। लॉर्डगंज थाना क्षेत्र में गणेश उत्सव के दौरान लगाए गए पंडाल में जुआ फड़ संचालित किए जाने का मामला सामने आया है। रानीताल गेट नंबर-1 के पास स्थित गणेश पंडाल में मंगलवार तड़के करीब 4 बजे पुलिस ने दबिश देकर सात जुआरियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से 1 लाख 20 हजार 200 रुपए नकद और ताश के पत्ते बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, रानीताल क्षेत्र के गणेश पंडाल में लंबे समय से जुआ खेले जाने की सूचना मिल रही थी। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मंगलवार तड़के विशेष टीम को मौके पर भेजा। टीम ने पंडाल के आसपास घेराबंदी कर कार्रवाई शुरू की। पुलिस को देखते ही जुआ खेल रहे लोगों में हड़कंप मच गया और उन्होंने मौके से निकलने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर सात लोगों को पकड़ लिया।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान संजय राजपूत, राहुल चौबे, सत्यम श्रीवास, देवेंद्र कुमार सोधिया, आशीष पटेल, शिवा यादव और गोविंद सोनी के रूप में की गई है। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से जुआ खेलने में इस्तेमाल किए जा रहे ताश के पत्ते और नगद राशि बरामद की गई।
पुलिस ने बरामद 1,20,200 रुपए को जब्त कर आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि पंडाल में जुआ कितने समय से चल रहा था और इसके संचालन में अन्य लोगों की कोई भूमिका थी या नहीं। मामले में पुलिस की जांच जारी है।

अन्य ख़बरें

उद्योगों की बिजली समस्याओं पर एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी का सीधा संवाद

Newsdesk

जिले के नागरिकों को मिलेगा सस्ती और किफायती  परिवहन सेवा का तोहफा

Newsdesk

सिवनी टोला टोल नाके को लेकर कांग्रेस और व्यापारियों ने कलेक्टर से की मुलाकात

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading