27.5 C
Jabalpur
September 24, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

मेघालय में सियासी उलटफेर : यूडीपी के 8 विधायक भाजपा में शामिल, एनपीपी के बाद दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनी

नई दिल्ली/शिलांग,  मेघालय की राजनीति में बड़ा उलटफेर हुआ है। यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (यूडीपी) के 12 में से 8 विधायक बुधवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। इसके साथ ही मेघालय विधानसभा में भाजपा की ताकत 10 विधायकों की हो गई है और वह नेशनल पीपल्स पार्टी (एनपीपी) के बाद दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई है।दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में बुधवार को भाजपा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, भाजपा सांसद संबित पात्रा, मेघालय भाजपा अध्यक्ष और राज्य प्रभारी अनिल एंटनी की मौजूदगी में सभी आठ विधायकों ने आधिकारिक तौर पर पार्टी का दामन थामा।

भाजपा में शामिल होने वाले विधायकों में लखमेन रिम्बुई, पियस मारवेन, खलीहियात से विधायक किर्मेन श्यल्ला, मायरालबोर्न सिएम, मैथ्यू कुर्बाह, ओलन सिंह सुइन, बालाजीद कुपर सिनरेम और सिनशर लिंगदोह थबाह शामिल हैं। बताया जा रहा है कि इससे पहले इन विधायकों ने खलीहियात विधायक किर्मेन श्यल्ला के नेतृत्व में भाजपा नेतृत्व से मुलाकात की थी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मिले थे।इससे पहले 12 सितंबर को पूर्व विधायक और यूडीपी के वरिष्ठ नेता डॉ. जेमिनो मावथोह भी भाजपा में शामिल हो चुके हैं, जिसके बाद से ही यूडीपी में टूट के कयास लगाए जा रहे थे।प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, “मेघालय के लोकप्रिय विधायक बुधवार को भाजपा परिवार में शामिल हो रहे हैं। यह न केवल पूर्वोत्तर के लिए बल्कि देश के लिए भी एक बहुत ही महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम है। मैं सभी आठ चुने हुए विधायकों का पूरे दिल से स्वागत करता हूं।”

अन्य ख़बरें

4 साल में 111 सांसदों और विधायकों ने बदले दल, नागालैंड में हुआ सबसे बड़ा परिवर्तन: एडीआर रिपोर्ट

Newsdesk

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने गुवाहाटी, उत्तराखंड, केरल और आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट में स्थायी जजों की नियुक्ति की सिफारिश की

Newsdesk

सेवा संकल्प यात्रा पर पीएम मोदी का संदेश, बोले-सेवा ही सबसे बड़ी प्रेरक शक्ति

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading