33.5 C
Jabalpur
October 1, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

वीर पहाडिय़ा की ‘इश्क का गुलाम को सौंदर्या शर्मा का डांस शाउटआउट

वीर पहाडिय़ा की अपकमिंग फिल्म प्रेम कीटाणु का म्यूजिक पहले से ही दर्शकों के बीच चर्चा में बना हुआ है और अब इसमें एक्ट्रेस सौंदर्या शर्मा भी फिल्म के पॉपुलर ट्रैक इश्क का गुलाम की एक्साइटमेंट में शामिल हो गई हैं।गौरतलब है कि सौंदर्या शर्मा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक डांस वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह इश्क का गुलाम गाने पर अपने डांस मूव्स दिखाती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट में वीर पहाडिय़ा को टैग करते हुए उन्हें शुभकामनाएं देते हुए लिखा है, लाल परी भी हुई, इश्क का गुलाम और इसके साथ ही उन्होंने आगे लिखा है, ये तुम्हारे लिए है, अब और इंतज़ार नहीं कर सकती। ढेर सारी शुभकामनाएं।फिलहाल सौंदर्या शर्मा का यह डांस वीडियो ऐसे समय में आया है, जब वीर पहाडिय़ा प्रेम कीटाणु की रिलीज की तैयारियों में जुटे हैं। फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। सोशल मीडिया पर इश्क का गुलाम को मिल रहे रिस्पॉन्स के बीच सौंदर्या के डांस वीडियो ने गाने और फिल्म को लेकर बन रहे बज़ को और बढ़ा दिया है।वीर पहाडिय़ा स्टारर प्रेम कीटाणु में रोमांस, यंग एनर्जी और ड्रामा का मिश्रण देखने को मिलेगा। रिलीज डेट नजदीक आने के साथ फिल्म के गाने और वीर की मौजूदगी दर्शकों का ध्यान लगातार अपनी ओर खींच रही है और 2 अक्टूबर को फिल्म की रिलीज को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है।

 

अन्य ख़बरें

सुभाष घई ने की आमिर खान की जमकर तारीफ

Newsdesk

अमेरिका में 35 फीट ऊंची दीवार पर चढ़े अनुपम खेर, बताया- मानव जज्बे की जीत

Newsdesk

इलैयाराजा को सुप्रीम कोर्ट से झटका, ‘एन इनिया पोन निलावे’ के कॉपीराइट मामले में सारेगामा के पक्ष में फैसला बरकरार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading