27.5 C
Jabalpur
September 30, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

ओमती में चाकूबाजी, बदमाशों ने रास्ते में घेरकर राम को मारा चाकू

जबलपुर। बड़ी ओमती से छोटी ओमती मार्ग पर बीती रात करीब 12:30 से 1 बजे के बीच पुरानी रंजिश को लेकर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। पीड़ित राम रैकवार अपने साथी के साथ घमापुर स्थित घर जा रहा था। इसी दौरान चंडालभाटा निवासी सूर्या मलिक अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और पुरानी रंजिश को लेकर विवाद करने लगा।

विवाद के दौरान मारपीट हुई और आरोपियों ने राम रैकवार पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में उसकी पीठ और पेट पर चोटें आई हैं। घायल राम को तत्काल इलाज के लिए विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पीड़ित की शिकायत पर ओमती पुलिस ने आरोपी सूर्या मलिक और उसके साथियों के खिलाफ धारा 307 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ओमती के अनुसार, प्राथमिक जानकारी में सामने आया है कि आरोपी सूर्या मलिक के खिलाफ थाना गोलबाजार में पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दबिश देना शुरू कर दिया है।

अन्य ख़बरें

भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी का पहली बार

Newsdesk

पसीना बहाने वाले सेवकों को चाहिए आयुष्मान का लाभ

Newsdesk

रांझी में छटवीं बटालियन के पास दुकान पर बदमाशों ने फेंके बम, धमाके की आवाज से मची अफरातफरी, हड़कम्प

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading