22.4 C
Jabalpur
October 2, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जटामा में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित


_महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, पोषण प्रदर्शनी और पौधरोपण कार्यक्रम हुआ_
सी टाइम्स कुरई- महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सेवा संकल्प योजना अंतर्गत गुरुवार 1 अक्टूबर को सेक्टर पिपरवानी के ग्राम पंचायत जटामा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जिला कार्यक्रम अधिकारी सिवनी मनोज लारोकर के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी महिला बाल विकास पर्यवेक्षक द्वारा उपस्थित महिलाओं एवं ग्रामीणों को दी गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया।

कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों द्वारा पौधरोपण किया गया। वहीं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध सब्जियों एवं अनाजों से तैयार विभिन्न प्रकार के व्यंजनों की पोषण प्रदर्शनी लगाई गई, जिसके माध्यम से पौष्टिक आहार एवं संतुलित भोजन के महत्व की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी तक्षशिला चंद्रपुरे, सेक्टर सुपरवाइजर अनीता बिसेन, ग्राम पंचायत जटामा के सरपंच धनराज कर्वेती, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका, आशा एवं एएनएम कार्यकर्ता, शिक्षकगण, पंच तथा पूर्व सरपंच सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

माहू और कीट प्रकोप से धान फसल चौपट, सर्वे कराकर किसानों को मुआवजा देने की मांग

Newsdesk

बालाघाट राहुल जी आप आज आये हो कल नही

Newsdesk

शा. आदर्श महाविद्यालय में बस संचालन की मांग को लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कलेक्टर को लिखा पत्र

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading