21.2 C
Jabalpur
October 3, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

पैथोलॉजी लैबो के पंजीयन क्रमांक पर सवाल,सत्यापन जरूरी

अनूपपुर* जिले में पैथोलॉजी लैब की भरमार दिखाई दे रही है।शहरों,कस्बों और गांवों में जगह-जगह पैथोलॉजी लैब संचालित है।ऐसे कई पैथोलॉजी लैब शासन द्वारा निर्धारित नियमों और मापदंडों का पालन नहीं कर रहे है।जबकि अगर देखा जाए तो इन्हीं पैथोलॉजी लैब में मरीजों के रक्त,पेशाब सहित विभिन्न प्रकार के नमूनों की जांच की जाती है।ऐसे में लैब की जांच प्रक्रिया,योग्य तकनीकी स्टाफ उपकरण,साफ सफाई,रिकॉर्ड व्यवस्था,सटीक जांच तथा आवश्यक मानकों का पालन बेहद जरूरी होता हैं।लेकिन जिले में कई स्थानों पर दुकानों अथवा रिहायशी परिसरों से पैथोलॉजी लैब संचालित कर आवश्यक मापदंडों की अनदेखी करते हुए मरीजों के स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण परीक्षण किए जा रहे हैं।
        ऐसे में सबसे बड़ा सवाल स्वास्थ्य विभाग की निगरानी व्यवस्था को लेकर उठ रहा है,यदि जिले में नियमों के विपरीत पैथोलॉजी लैब संचालित हो रहे है,तो फिर नियमित निरीक्षण और दस्तावेजों की जांच क्यों नहीं की जा रही ?ऐसे में पैथोलॉजी लैब के संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही केवल व्यवसायिक अनियमितता नहीं,बल्कि गंभीर जनस्वास्थ्य का विषय हो सकता है।नागरिकों ने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि संचालित सभी पैथोलॉजी लैब का निरीक्षण कर पंजीयन,आवश्यक अनुमति,योग्य स्टाफ, मशीनरी, जांच प्रक्रिया और अन्य निर्धारित मापदंडों की जांच की जाए और यदि जांच के दौरान किसी लैब में नियमों का उल्लंघन पाया जाता है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

*RTI से मिली CMHO की सूची में नहीं मिला पंजीयन क्रमांक,फिर किस आधार पर संचालित हो रही पैथोलॉजी लैब?*
बदरा में संचालित श्री हेल्थ पैथोलॉजी लैब के साइन बोर्ड पर पंजीयन क्रमांक CL/6681/APR-26 दर्ज है।वहीं सूचना अधिकार अधिनियम के तहत CMHO कार्यालय अनूपपुर से प्राप्त सूची में उक्त पंजीयन क्रमांक दिखाई नहीं देता।प्राप्त सूची में जिले की विभिन्न पैथोलॉजी लैब एवं क्लीनिकों के नाम,पंजीयन क्रमांक, संचालक तथा पते दर्ज हैं। किंतु सूची में CL/6681/APR-26 का उल्लेख नहीं मिलने से लैब के पंजीयन को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
       अब महत्वपूर्ण सवाल यह है कि CL/6681/APR-26 किस संस्था के नाम पर जारी किया गया है?क्या यह क्रमांक श्री हेल्थ पैथोलॉजी लैब,बदरा का ही है?यदि हाँ,तो फिर सूचना अधिकार के तहत प्राप्त सीएमएचओ कार्यालय की सूची में इसका उल्लेख क्यों नहीं है?

अन्य ख़बरें

70वीं शालेय राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए शहडोल संभाग की हॉकी, कबड्डी एवं फुटबॉल टीमें रवाना

Newsdesk

गांधी जयंती पर छात्रावासी छात्रों ने निकाली जागरूकता रैली

Newsdesk

प्रधानमंत्री कॉलेज मंडला में मनाई गई गांधी जयंती

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading