22.4 C
Jabalpur
October 12, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जबलपुर में जुए के फड़ पर पुलिस का छापा, 9 जुआरी गिरफ्तार



67 हजार 450 रुपये नकद, 8 मोबाइल, एक कार और दो दोपहिया वाहन जब्त
जबलपुर। शहर में अवैध जुआ गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने झंडा चौक के पास स्थित दुर्गा पंडाल के समीप जुए के फड़ पर दबिश देकर नौ जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और फड़ से 67 हजार 450 रुपये नकद, आठ मोबाइल फोन, ताश के पत्ते, एक कार और दो दोपहिया वाहन जब्त किए हैं। सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय को 12 अक्टूबर 2026 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि झंडा चौक के पास दुर्गा पंडाल के समीप कुछ लोग ताश के पत्तों पर हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना की तस्दीक के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर डॉ. आयुष जाखड़ और नगर पुलिस अधीक्षक शुभम सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की गई। इस कार्रवाई में ओमती, सिविल लाइन, हनुमानताल और घमापुर थानों की पुलिस टीम शामिल रही।
पुलिस ने मौके पर घेराबंदी कर जुआ खेलते हुए सौरभ केवट (28), निवासी बरउ मोहल्ला; निखिल सोनी (28), निवासी साउथ मिलौनीगंज, गोहलपुर; मोंटल पासी (37), निवासी बम्बा देवी मंदिर के पास, घमापुर; लल्ला उर्फ सचिन अहिरवार (30), निवासी झंडा चौक, प्रेमसागर, हनुमानताल; सुरजीत सिंह (29), निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, सिविल लाइन; अशोक प्रजापति (42), निवासी रज्जन डेरी, घमापुर; सिद्धार्थ सोंधा (25), निवासी ओम कला मंदिर के पीछे, घमापुर; जय चौहान (27), निवासी दक्षिण मिलौनीगंज, गोहलपुर और ताज बेग (28), निवासी पठानी मोहल्ला, पनागर को पकड़ा।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कार क्रमांक एमपी 20 एक्सबी 1067 तथा दोपहिया वाहन क्रमांक एमपी 20 जेडएन 8052 और एमपी 20 एक्सएच 3761 भी जब्त किए। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई है।
इस कार्रवाई में घमापुर थाने के प्रधान आरक्षक प्रेम शंकर त्रिपाठी, रविंद सोनी, राममिलन, आरक्षक त्रिलोक, हरिओम, वीरेन्द्र और नीरज के साथ हनुमानताल थाने के उप निरीक्षक योगेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक राजा भैया चौबे, आरक्षक आशीष तिवारी और साजिद खान ने भूमिका निभाई। वहीं ओमती थाने के उप निरीक्षक श्रीराम सनोडिया, प्रधान आरक्षक रामसिंह परते तथा आरक्षक मिथलेश शुक्ला, सुजीत त्रिपाठी और कुलदीप बघेल भी कार्रवाई में शामिल रहे।

अन्य ख़बरें

बूढ़ी खेरमाई मंदिर के पास दुकानों को लेकर विवाद, दो पक्ष आमने-सामने

Newsdesk

बाइक को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल

Newsdesk

*MANIT के एम.प्लान प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने जबलपुर शहर का व्यापक शहरी सर्वेक्षण किया

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading