22.4 C
Jabalpur
October 15, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

वाहन की टक्कर से पुल के नीचे गिरी बाइक, नानी-नाती की मौके पर मौत, पोते ने अस्पताल में तोड़ा दम


एक ही वाहन से कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों, पुलिस वास्तविक कारणों को जानने जुटी जांच में
अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के भालूमाड़ा थाना अंतर्गत फुनगा पुलिस चौकी के ग्राम पंचायत पाली के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर गुरुवार को अज्ञात वाहन की टक्कर में बाइक पर सवार तीन लोग बाइक सहित 12-15 फीट गहरे पुल के नीचे जा गिरे, इस घटना में तीन लोगों की मृत्यु हो गई। मृतकों में नानी-नाती की मौके पर मौत और पोते ने जिला चिकित्सालय में अंतिम सांस ली।
मृतकों की पहचान 21 वर्षीय आर्यन केवट पुत्र रामस्वरूप केवट, 22 वर्षीय पंकज केवट पुत्र राजेश केवट तथा 56 वर्षीय देववती केवट पति बद्री केवट तीनों निवासी ग्राम बकेली थाना कोतवाली अनूपपुर के रूप में हुई है। रिश्ते में मृतकों में पंकज केवट जो आर्यन केवट का फुफेरा भाई है, जबकि मृतका देववती केवट आर्यन केवट की दादी और पंकज केवट की नानी लगती है। घटना में पंकज केवट और देववती केवट की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि आर्यन केवट को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुनगा में भर्ती कराया गया, लेकिन उसकी बिगड़ती हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। लेकिन जिला चिकित्सालय पहुंचने के दौरान ही आर्यन केवट की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्डम की प्रक्रिया में जुटी है। वही घटनास्थल पर हुई दो लोगों की मौत पर फुनगा पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्डम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुनगा भेजा दिया है।
मृतक आर्यन केवट का चचेरा भाई दीपक केवट ने बताया कि बिजुरी स्थित रिश्तेदार में एक व्यक्ति तीर्थ यात्रा कर वापस से बिजुरी लौटा था, इसके उपलक्ष्य में बुधवार की शाम कथा का आयोजन किया गया था। बकेली स्थित गांव से कथा में शामिल होने के लिए आर्यन केवट अपने फुफेरे भाई पंकज केवट और दादी के साथ बाइक एमपी 65 जेडसी 9444 पर सवार बुधवार की शाम बिजुरी गया था, जहां रात में रुकने के उपरांत सुबह बिजुरी से बकेली घर वापसी लौट रहा था। इसी दौरान पाली ग्राम पंचायत पहुंचते हैं पुल के पास अचानक बाइक पुल पर खड़ी तीन फीट ऊँची दीवाल की रेलिंग को पार करती नीचे गिर गई। स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुल के पास जब बाइक गुजर रही थी तो सामने से कोई अज्ञात वाहन भी गुजरा, संभवत इसके टक्कर के बाद बाइक पुल से नीचे अनियंत्रित होकर जा गिरी।
परिजनों के अनुसार पंकज के पिता राजेश केवट की मौत कई वर्ष पहले हो चुकी है, मां का मायका और ससुराल बकेली गांव में ही है, पंकज केवट मीनिंग की कोर्स की पढ़ाई कर रहा था, घर में छोटा भाई और मां है। मां दुर्गा केवट आशा कार्यकर्ता है। जबकि आर्यन केवट दशमी तक की पढ़ाई कर चुका था, घर में पिता मजदूरी कर घर का भरण पोषण कर रहे है, आर्यन अपने परिवार में एक बहन जो नवमी में पढ़ती है के साथ अकेला पुत्र था।
चौकी प्रभारी सोने सिंह परस्ते ने बताया कि स्थानीय लोगों ने हादसा देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। इसके बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। प्रारंभिक तौर पर वाहन के अनियंत्रित होने अथवा अज्ञात वाहन की टक्कर से दुर्घटना होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई और क्या इसमें किसी अज्ञात वाहन की भूमिका है, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस जांच के बाद ही हादसे के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

अन्य ख़बरें

व्हीव्ही-जी रामजी योजना के तहत प्रत्येक क्लस्टर में एक ग्राम पंचायत को मॉडल के रूप में विकसित करें- कलेक्टर पार्थ जायसवाल

Newsdesk

चन्देरी, महेश्वरी साड़ी सहित अन्य उत्पादो का लोगो ने किया क्रय

Newsdesk

बिटोड़ी में अवैध शराब के अड्डों पर आबकारी विभाग का छापा

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading