देवी अहिल्याबाई बुनकर मेला का हुआ समापन
शहडोल 15 अक्टूबर 2026- संयुक्त कमिश्नर श्री मुद्रिका सिंह ने जय स्तंभ चौक शहडोल में 14 अक्टूबर तक प्रारंभ हुए देवी अहिल्याबाई बुनकर मेला का समापन कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान गणेश जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया।
संयुक्त कमिश्नर ने कहा कि आयुक्त, हाथकरघा एवं हस्तशिल्प, मध्य प्रदेश शासन एवं मध्य प्रदेश आजीविका मिशन के संयुक्त तत्वावधान में जय स्तंभ चौक शहडोल में देवी अहिल्याबाई बुनकर मेला 8 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक आयोजित किया गया। उन्होंने कहा इस तरह के मेला आयोजनों से बुनकरों, स्व सहायता समूह की महिलाओ, एवं कारीगरों का मनोबल बढ़ता है तथा उनकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती है। मेले में रीवा, सीधी, शहडोल, उमरिया, उज्जैन सहित अन्य जिलों के स्व सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों के स्टॉल लगाए गए हैं।
इस अवसर पर मेले में सहभागी बने कारीगरो, बुनकरो, और स्व सहायता समूह की महिलाओ को प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया।
आयोजित मेले में चन्देरी साड़ी एवं सूट्स, बटिक प्रिंट साड़ी एवं सूट्स, स्टोन ज्वेलरी, महेश्वरी साड़ी एवं सूट्स, ब्लॉक प्रिंट साड़ी, सूट्स एवं पर्दे, चमड़े के पर्स, बेल्ट, तरुशिल्प, कोसा साड़ी एवं ड्रेस मटेरियल, जरी-जरदोजी साड़ी एवं सूट्स तथा विभिन्न शिल्प सामग्रियो का लोगो ने क्रय किया।
समापन कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य राजेश बैगा सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं महिलाएं उपस्थित रहें ।


