21.7 C
Jabalpur
October 17, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

शारदीय नवरात्रि पर कन्या भोज का आयोजन, छात्राओं का किया पूजन


प्राचार्य डॉ. कौशलेन्द्र सिंह एवं विद्यालय स्टाफ ने निभाई सांस्कृतिक परंपरा
अनूपपुर। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अनूपपुर में शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ. कौशलेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में कन्या पूजन एवं भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं को देवी स्वरूप मानकर उनका तिलक लगाकर एवं पारंपरिक चुनरी से सम्मानित कर पूजन किया गया।
इस अवसर पर छात्राओं को पूड़ी, हलवा, चना एवं फल सहित प्रसाद परोसा गया। विद्यालय के शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक स्टाफ ने आयोजन में सहभागिता निभाते हुए छात्राओं का आदर-सत्कार किया। कार्यक्रम के माध्यम से भारतीय संस्कृति, धार्मिक आस्था और बेटियों के सम्मान की परंपरा को रेखांकित किया गया।
प्राचार्य डॉ. कौशलेन्द्र सिंह एवं विद्यालय स्टाफ की सहभागिता से आयोजित इस कार्यक्रम में नवरात्रि के प्रति श्रद्धा और उत्साह का वातावरण रहा। आयोजन ने छात्राओं के सम्मान, सांस्कृतिक मूल्यों और आपसी सद्भाव का संदेश दिया।

अन्य ख़बरें

गुड्स शेड निर्माण की लेटलतीफी से माल लोडिंग, अनलोडिंग करने व्यापारी परेशान

Newsdesk

कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर, घायलों को अस्पताल छोड़कर चालक फरार

Newsdesk

गरबा पंडाल में हंगामा, पहचान छिपाकर गरबा खेलने का आरोप; बजरंग दल ने दो युवकों को पकड़ा

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading