27.5 C
Jabalpur
October 19, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

दुर्गा अष्टमी पर लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने मां त्रिपुर सुंदरी के किए दर्शन

सपरिवार पहुंचकर की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना
जबलपुर। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने दुर्गा अष्टमी के पावन अवसर पर जबलपुर स्थित मां त्रिपुर सुंदरी मंदिर पहुंचकर सपरिवार दर्शन-पूजन किया। उन्होंने जगत जननी मां भगवती के श्रीचरणों में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया और प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
इस अवसर पर मंत्री सिंह ने मां भगवती की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सभी के जीवन में सुख-शांति और खुशहाली की प्रार्थना की। इस दौरान उनकी पत्नी श्रीमती माला सिंह एवं भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
सिद्ध घाट पर मां नर्मदा का पूजन, श्रीबाबाश्री जी से लिया आशीर्वाद
लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने ग्वारीघाट स्थित सिद्ध घाट पहुंचकर मां नर्मदा का पूजन-अर्चन किया। इसके पश्चात उन्होंने श्री सिद्ध धाम में ‘श्री निर्विकार पथ’ के प्रणेता श्री श्रीबाबाश्री जी के श्रीचरणों के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
धार्मिक आस्था के इन अवसरों पर मंत्री सिंह ने मां भगवती और मां नर्मदा के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की।

अन्य ख़बरें

गोलबाजार मेले में झूले का गेट खुलने से हादसा, युवक-युवती नीचे गिरे

Newsdesk

रिछाई की पारले-जी फैक्ट्री में भीषण आग

Newsdesk

प्रधान आरक्षक ने टीआई पर लगाया मारपीट का आरोप, एएसपी से की लिखित शिकायत

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading