20.5 C
Jabalpur
October 22, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

दो बाइकों की टक्कर में 10 साल की बच्ची की मौत, 5 गंभीर रूप से घायल



जबलपुर। सिहोरा-मझौली रोड पर सुनवानी पेट्रोल पंप के पास रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में 10 साल की एक मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और बच्ची का शव पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवाया गया है।

माता के दर्शन करने जा रहे थे पीड़ित

सिहोरा थाना प्रभारी पूर्वा चौरसिया ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि गोसलपुर निवासी वर्षा श्रीवास (35) अपनी 10 साल की बेटी पल्लवी श्रीवास और पड़ोसी चंदन विश्वकर्मा (32) के साथ बाइक पर सवार होकर सुहजनी माता के दर्शन करने जा रही थीं।

शाम करीब 5:30 बजे जब उनकी बाइक सुनवानी पेट्रोल पंप के पास पहुंची, तभी सामने से आ रही दूसरी तेज रफ्तार बाइक से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बच्ची पल्लवी सिर के बल सड़क पर जा गिरी, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

पांच लोग गंभीर रूप से घायल, मेडिकल कॉलेज रेफर

इस दर्दनाक हादसे में पहली बाइक पर सवार वर्षा श्रीवास और चंदन विश्वकर्मा के अलावा दूसरी बाइक पर सवार सपन गोटिया (17), नीरज (23) और विनय भी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत मझौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी पांचों घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

पुलिस ने मृत बच्ची के शव का पंचनामा कार्रवाई कर लिया है और मंगलवार को उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है।

अन्य ख़बरें

EOW : डिण्डोरी सीएमएचओ सहित 6 अधिकारियों पर एफआईआर, 60 लाख से अधिक का ग़बन

Newsdesk

सेवानिवृत्त लैब टेक्नीशियन को 65 वर्ष की आयु तक वेतन देने का आदेश

Newsdesk

नवागत निगमायुक्त ने पदभार ग्रहण करने के बाद महापौर से की सौजन्य भेंट, शहर के विकास कार्यों पर हुई चर्चा

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading