23.5 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

सिवान में पटाखा कारोबारी के घर में ब्लास्ट, 7 की मौत की सूचना, 2 घंटे तक होते रहे धमाके

बड़हरिया(सिवान)  बिहार के सिवान जिले में शुक्रवार को पटाखों में आग लगने से एक मकान में भीषण विस्फोट हो गया। जामो थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में हुई इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसे में करीब सात लोगों की मौत की सूचना है। हालांकि, मृतकों की संख्या और उनकी पहचान की आधिकारिक पुष्टि की प्रतीक्षा है। विस्फोट इतना तेज था कि मकान के अगले हिस्से का मलबा सड़क पर जा गिरा।दो घंटे तक रह-रहकर होते रहे धमाके,जानकारी के अनुसार, आलमपुर निवासी मो. अमीरुद्दीन मियां के मकान में पटाखे रखे हुए थे। उन्हें पटाखों का कारोबारी बताया जा रहा है।बताया जाता है कि मकान में कई लोग मौजूद थे, तभी पटाखों में आग लग गई। इसके बाद आग ने वहां रखे अन्य पटाखों को भी अपनी चपेट में ले लिया और लगातार विस्फोट होने लगे। करीब दो घंटे तक रह-रहकर धमाकों की आवाज सुनाई देती रही।

अन्य ख़बरें

भूपेन हजारिका की जन्म शताब्दी समारोह के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी: असम मुख्यमंत्री

Newsdesk

दूसरों को बचाने के लिए अपनी जान को जोखिम में डालती है पुलिस: सीएम मोहन यादव

Newsdesk

ए. पॉल के नेतृत्व में डलास में वैश्विक शांति एवं प्रार्थना रैली, दुनिया भर में युद्ध समाप्त करने की अपील

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading