23.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

दूसरों को बचाने के लिए अपनी जान को जोखिम में डालती है पुलिस: सीएम मोहन यादव

इंदौर , मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि पुलिस दूसरों की जान बचाने के लिए अपने प्राणों को जोखिम में डाल देती है। खाकी के जज्बे को पत्रिका का सलाम कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि पुलिस के जवान से लेकर अधिकारी तक लगातार बिना थके परिश्रम और ईमानदारी के साथ कार्य करते है। उन्‍होंने कहा कि खुद की जान को जोखिम में डालकर दूसरों के प्राण बचाने का नाम है पुलिस। पुलिस के जवान साहस के साथ निष्पक्षता के साथ अपनी ड्यूटी निभाते है। मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि पुलिस के जवान सेवा, सुरक्षा और परिश्रम में हमेशा आगे रहतें है। ऐसे पुलिसकर्मियों को उनके सेवा और साहसिक कार्यों के लिये सम्मानित किया जाना गर्व की बात है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री यादव ने 30 से अधिक पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया, जिन्होंने सेवा में रहते हुए साहसिक कार्य किये। सीएम ने सम्मानित पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि वे इस तरह के कार्य करते हुए समाज को सदैव प्रेरणा देते रहे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की भर्तियां की है तथा नई भर्तियां और की जायेंगी। साथ ही वर्षों से रुकी पदोन्नति पुन: प्रारंभ की गई है। मु उन्‍होंने सम्मान समारोह के दौरान अपनी संवेदनशीलता का परिचय देते हुए सयोगितागंज थाने के आरक्षक लाल साहब को मंच से नीचे उतरकर सम्मानित किया। आरक्षक लाल साहब अपने पैरों में तकलीफ के कारण मंच पर चढ़ने में असमर्थ थे। कार्यक्रम में शिक्षाविद डॉ. स्वप्निल कोठारी ने कहा कि साहस जब ईमानदारी के साथ मिल जाता है, तो वह कहानी दूसरों के लिये प्रेरणा बन जाती है। कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, विधायक मधु वर्मा, रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला, संभागायुक्त भास्कार लाक्षाकार, आईजी अनुराग, पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह, कलेक्टर शिवम वर्मा सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी एवं उनके परिजन तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

अन्य ख़बरें

पापोरी हर्ष की ‘द जुगनी स्टोरी’ ने गुरुग्राम की शाम को संगीत और यादों के जश्न में बदला

Newsdesk

आंध्र प्रदेश में सड़क निर्माण के दौरान विस्फोट, चालक समेत पांच लोगों की मौत

Newsdesk

जेडीयू ने अनंत सिंह और नीलम देवी को 6 साल के लिए किया निष्कासित, पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading