26.5 C
Jabalpur
September 24, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीयहेडलाइंस

जाली नोट के मामले में 3 लोगों को 8 साल की सजा

नई दिल्ली, 26 फरवरी (आईएएनएस)| पटना में एक विशेष राष्ट्रीय जांच एजेंसी अदालत ने शुक्रवार को नकली भारतीय मुद्रा को सर्कुलेट करने के लिए 3 दोषियों को 8 साल की जेल की सजा सुनाई है। अदालत ने सलीम एस, शाहनवाज शेख और मन्नालाल चौधरी पर 5,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है, जिन्हें हाल ही में आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत दोषी ठहराया गया था।

यह मामला 2 फरवरी 2019 को बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया कस्बे में पुलिस द्वारा एफआईसीएन की जब्ती से जुड़ा है। पुलिस ने इनके कब्जे से करीब 4 लाख नकली नोट बरामद किए हैं।

शुरूआत में बेतिया टाउन थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। बाद में, एनआईए ने मामला फिर से दर्ज करके जांच अपने हाथ में ली और 4 आरोप पत्र दायर किए। अदालत ने कहा कि एनआईए ने उनके मामले को संदेह से परे साबित किया और आरोपियों को दोषी ठहराया है।

अन्य ख़बरें

भाजपा ने 24 संगठन मंत्रियों को राज्यों की जिम्मेदारी सौंपी, पवन राणा को दिल्ली-हरियाणा और धर्मपाल को यूपी का प्रभार

Newsdesk

भाजपा नेता माधवी लता की कर्नाटक के बागलकोट जिले में एंट्री बैन, प्रशासन ने उल्लंघन पर कार्रवाई की दी चेतावनी

Newsdesk

4 साल में 111 सांसदों और विधायकों ने बदले दल, नागालैंड में हुआ सबसे बड़ा परिवर्तन: एडीआर रिपोर्ट

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading