23.5 C
Jabalpur
September 25, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

ऑनलाइन ट्रोलिंग से परेशान सूरज पंचोली बोले, सही पत्रकार मिलेगा तो दूंगा हर मुश्किल सवाल का जवाब

मुंबई, अभिनेता सूरज पंचोली इन दिनों दिशा सालियान मौत मामले को लेकर विवादों का सामना कर रहे हैं। अभिनेता ने गुरुवार को खुलासा किया कि उन्हें ऑनलाइन ट्रोलिंग और जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने बताया कि उनके बारे में अभी तक जो कुछ भी कहा गया है, उस पर उनके पास कहने को बहुत कुछ है, लेकिन वह सही समय पर ही सब कुछ बताएंगे।
सूरज पंचोली ने इंस्टाग्राम पर नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि वे सभी सवालों के जवाब तभी देंगे, जब कोई ऐसा पत्रकार उनका इंटव्यू लेगा, जो उनसे सीधे कठिन और असहज सवाल पूछने को तैयार होगा। अभिनेता ने लिखा, “यह कुछ ऐसा है जो मैं अपना इंस्टाग्राम ब्लॉक होने से पहले पोस्ट करना चाहता था, जिसकी वजह मैं आज तक नहीं समझ पाया, लेकिन सच कहूं तो मेरे पास कहने के लिए और भी बहुत कुछ है। बहुत कुछ हुआ है, मेरे बारे में बहुत कुछ कहा गया है और मेरे अंदर बहुत कुछ है जो मैं खुलकर और दिल से कहना चाहता हूं और मैं अब तब बोलूंगा, जब मुझे कोई सही मंच देगा। मेरे लिए सही मंच का अर्थ है, समझदार पत्रकार या इंटरव्यू लेने वाला, जो मेरे सामने बैठने को तैयार हो, मेरी आंखों में आंखें डालकर मुझसे हर सवाल पूछे, मुश्किल सवाल, असहज सवाल, सारे सवाल। मुझे उनका जवाब देने में कोई परेशानी नहीं है।”
अभिनेता सूरज पंचोली ने कहा, “मैं बस इतना चाहता हूं कि यह सब शांति से, तथ्यों के साथ, पत्रकारिता और इंसानियत की थोड़ी समझ के साथ किया जाए। मुझे ऐसा कोई व्यक्ति या प्रतिष्ठित को इंटरव्यू देना है, जो कैमरे के पीछे छिपकर चिल्ला-चिल्लाकर सवाल पूछा, रिएक्शन लेने की कोशिश करे या फिर किसी की जिंदगी को तमाशा बनाने की कोशिश करे।”सूरज ने लिखा, “मेरे पास कहने के लिए बहुत कुछ है। ऐसी कई बातें हैं जिन पर मैं सालों से चुप रहा हूं। कई ऐसी बातें हैं जो लोगों ने मान ली हैं, कई बातें जो रिपोर्ट की गई हैं और कई ऐसी बातें जो मुझसे कभी सीधे पूछी ही नहीं गईं। जब मुझे सही मौका मिलेगा, तो मैं उनका ईमानदारी से जवाब दूंगा, क्योंकि इस कहानी में लोगों ने जो देखा या सुना है, उससे कहीं ज्यादा कुछ है और जब मैं बोलूंगा, तो मैं ठीक से बोलना चाहता हूं, बिना कुछ छिपाए और सच को वो जगह देते हुए जिसका वो हकदार है।”
सूरज ने बताया कि उन्हें ऐसे मामलों में भी घसीटा गया, जिनसे उनका कोई लेना-देना नहीं था। अभिनेता ने इमोशनल होते हए कहा कि वे अपनी जिंदगी के कई साल पहले ही खो चुके हैं और अब वे बस चुप रहकर अपनी जिंदगी, करियर और भविष्य को फिर से बनाने की कोशिश कर रहे हैं।
अभिनेता ने अपनी बात खत्म करते हुए लिखा, “मैं यह अपने लिए कर रहा हूं, मैं जो देख रहा हूं उसे भी नजरअंदाज नहीं कर सकता। मेरे लिए यह साफ है कि नफरत और मेरे नाम को इस मामले में घसीटने की कई कोशिशें इसलिए हो रही हैं, क्योंकि कुछ लोगों को मेरे परिवार के सदस्यों से दिक्कत है। वो मुद्दे चाहे जो भी हों, कृपया उसकी सजा मुझे मत दीजिए। मेरी किसी से कोई निजी दुश्मनी नहीं है। मेरा कोई राजनीतिक गठजोड़ नहीं है, कोई राजनीतिक एजेंडा नहीं है और न ही किसी को बचाने या किसी पर हमला करने में मेरी कोई दिलचस्पी है। इसलिए मैं जांच एजेंसियों से सिर्फ एक चीज की अपील करता हूं, कृपया इस मामले की पूरी तरह से, पूरी गहराई से और बिना किसी और देरी के जांच करें।”

 

अन्य ख़बरें

इतिहास, परंपरा और सांस्कृतिक को सम्मान’, कौन होणार करोड़पति में पैठणी साड़ी पहनकर पहुंचीं माधुरी दीक्षित

Newsdesk

बेटी आलिया की फिल्म देख गदगद हुईं सोनी राजदान

Newsdesk

बुलेट से घायल खून से सना हाथ, चेहरे पर रौब, लव एंड वॉर से रणबीर कपूर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading