April 3, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

मप्र : शहडोल में मिट्टी की खदान धंसी, 5 की मौत

शहडोल, 13 जून | मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में शनिवार की सुबह मिटटी की खदान धसकने से मलबे में 10 मजदूर दब गए। इस हादसे में पांच मजदूरों की मौत हो गई, वहीं पांच घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार, “ब्योहारी थाना क्षेत्र के बुढवा रोड पर एक खदान में मिट्टी खुदाई के काम में मजदूर लगे थे। अचानक खदान का एक हिस्सा धसक गया, मलबे में खुदाई काम में लगे मजदूर दब गए। राहत और बचाव कार्य चलाया गया।”

पुलिस नियंत्रण कक्ष के अनुसार, तीन घायलों को शहडोल के अस्पताल उपचार के लिए भेजा गया है और दो का ब्योहारी के अस्पताल में इलाज चल रहा है।

अन्य ख़बरें

जेवर के विकास को नई रफ्तार: चोला रेलवे स्टेशन बनेगा आधुनिक ट्रांसपोर्ट हब, एयरपोर्ट से मजबूत होगी कनेक्टिविटी

Newsdesk

बिहार ने बीते वर्ष 43,324 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड राजस्व संग्रह किया

Newsdesk

असम चुनाव: देबव्रत सैकिया इस बार अपना गढ़ हारेंगे, बोले केंद्रीय मंत्री पवित्र मार्गेरिटा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading