38.3 C
Jabalpur
June 22, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेल्थ एंड साइंस

केरल : 2 साल बाद लगभग 50 लाख छात्र लौटे स्कूल

तिरुवनंतपुरम, 1 जून (आईएएनएस)| केरल में दो साल बाद करीब 50 लाख छात्र स्कूल पहुंचे। स्कूल का ऐसा नजारा आखिरी बार जून 2019 में देखा गया था। उसके बाद कोविड-19 के कारण 2020 और 2021 में ऑनलाइन शिक्षाएं आयोजित की गई थीं। बेशक पिछले साल स्कूल खुल गए थे, लेकिन छात्रों की संख्या इतनी नहीं थी।

मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने टेक्नोपार्क में आईटी हब के पास एक स्कूल का उद्धाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनकी सरकार राज्य द्वारा संचालित स्कूलों के लिए सर्वोत्तम बुनियादी ढांचा प्रदान करने की पूरी कोशिश कर रही है। वे इस मोर्चे पर अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं।

छात्रों ने कहा कि स्कूलों में वापस आकर बहुत अच्छा लग रहा है। दो साल तक घर पर रहना बेहद कठिन था, हमें अपने स्कूलों में होना चाहिए था।

राज्य के शिक्षा मंत्री वी. शिवनकुट्टी ने कहा कि किसी को भी कोविड-19 से घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि सभी इंतजाम किए जा चुके हैं। राज्य सरकार रोजाना होने वाली घटनाओं पर पैनी नजर रखे हुए है।

स्कूलों में स्टाफ और छात्रों के लिए हर समय मास्क लगाना अनिवार्य है।

अन्य ख़बरें

भरत तिवारी एनकाउंटर : सुप्रीम कोर्ट का तत्काल सुनवाई से इनकार, याचिकाकर्ता को रजिस्ट्रार के पास जाने का निर्देश

Newsdesk

‘जागरुकता फैलाने के लिए राहुल ने किया अंडमान-निकोबार का दौरा’, किरेन रिजिजू के आरोपों पर कांग्रेस नेताओं का जवाब

Newsdesk

राजस्थान: जोधपुर में सिजेरियन डिलीवरी के बाद आठ महिलाएं बीमार, ऑपरेशन थिएटर बंद किया गया

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading