27.2 C
Jabalpur
July 9, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

चम्पावत उपचुनाव: सीएम धामी की ऐतिहासिक जीत

देहरादून, 3 जून (आईएएनएस)| उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को जारी परिणामों में 58 हजार से ज्यादा वोट हासिल कर ऐतिहासिक जीत हासिल की। कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी को महज 3233 वोट मिले। शुक्रवार सुबह आठ बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच जिला मुख्यालय के गौरलचौड़ मैदान स्थित वन पंचायत भवन सभागार में मतगणना शुरू हुई। मतगणना से शुरूआती चरणों से ही धामी ने बढ़त बनाए रखी। उन्होंने चंपावत उपचुनाव में 58258 मतों से जीत दर्ज की। कांग्रेस प्रत्याशी को 3233 वोट मिले। नोटा के लिए कुल 372 वोट पड़े हैं। उपचुनाव में ईवीएम से 62898 मत और पोस्टल बैलेट से 1303 वोट पड़े थे।

धामी की जीत के बाद जश्न का माहौल शुरू हो गया। भाजपा नेताओं और कार्यकतार्ओं ने जमकर गुलाल उड़ाया और ढोल नगाड़ों पर खूब थिरके।

उपचुनाव का परिणाम आते ही धामी जनता का आभार करने टनकपुर पहुंचे। इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक भी मौजूद थे।

धामी की ऐतिहासिक जीत की खुशी में प्रदेश भाजपा कार्यालय में जश्न मनाया। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार व सुरेश भट्ट, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी आदि मौजूद थे।

अन्य ख़बरें

केतन अग्रवाल हत्याकांड : पिता की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से न्याय की गुहार, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई का आग्रह

Newsdesk

करूर दौरे पर सीएम विजय, भगदड़ पीड़ितों के परिजनों से करेंगे मुलाकात

Newsdesk

सिंधु जल समझौते को लेकर जदयू नेता राजीव रंजन बोले- पाकिस्तान की थम रही हैं सांसें

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading