32.4 C
Jabalpur
July 4, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

विजय नगर में युवक पर 13-14 साथियों के साथ हमला, बंदूक के बट, चाकू और बेसबॉल बैट से मारपीट का आरोप

जबलपुर के विजय नगर थाना क्षेत्र में एक युवक पर कई लोगों द्वारा घेरकर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घायल युवक को उपचार के लिए मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और पीड़ित के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार आकर्ष टाउनशिप के पास, सनातन चौक विजय नगर निवासी 18 वर्षीय अग्रिम मिश्रा ने पुलिस को बताया कि 30 जून की रात करीब 8:30 बजे वह इवॉल्व फिटनेस जिम में था। इसी दौरान उसके दोस्त इहान धोंधिया ने फोन कर उसे किसी काम से ट्रायंगल पार्क के पास बुलाया।

अग्रिम अपनी मोपेड से ट्रायंगल पार्क विजय नगर पहुंचा। आरोप है कि वहां अचानक जीत मिश्रा अपने 13-14 साथियों के साथ आया और गाली-गलौज शुरू कर दी।

पीड़ित के अनुसार जीत मिश्रा ने अपने पास रखी किसी बंदूक के बट से उसके मुंह पर हमला किया। इसके बाद अन्य लोगों ने चाकू से हमला कर उसके सिर और जांघ में चोट पहुंचाई। आरोप है कि बेसबॉल के डंडे और बैट से भी उसके हाथ, पैर और शरीर के अन्य हिस्सों पर मारपीट की गई।

रिपोर्ट के मुताबिक मारपीट के बाद जीत मिश्रा ने अपने साथियों से कहा कि उसे गाड़ी में बैठाकर ले चलो। इसके बाद उसके दो साथियों ने अग्रिम को गाड़ी में बैठाया और अहिंसा चौक की ओर ले जाने लगे।

पीड़ित ने बताया कि शैल्बी अस्पताल के सामने वह गाड़ी से कूदकर अस्पताल की ओर भागा। आरोप है कि हमलावरों ने अस्पताल के अंदर भी उसके साथ मारपीट की, लेकिन जब वह अस्पताल के भीतर चला गया, तो सभी आरोपी मौके से भाग गए।

घटना के बाद अग्रिम ने अपने पिता को फोन कर पूरी जानकारी दी। बाद में उसे उपचार के लिए मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर धारा 296(बी), 118(1), 191(2) और 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। फिलहाल विजय नगर पुलिस आरोपियों की तलाश और घटना से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।

अन्य ख़बरें

काशी विश्वनाथ मंदिर के बाहर पुलिसकर्मी की कार्बाइन से चली गोली, तीन लोग हुए घायल

Newsdesk

गुजरात के साणंद में सेमीकंडक्टर निर्माण को मिलेगी नई रफ्तार, पीएम मोदी 4 जुलाई को करेंगे सेमी ओएसएटी प्लांट का उद्घाटन

Newsdesk

‘आम महोत्सव’ में सीएम योगी बोले, केमिकल-मुक्त उत्पाद वैश्विक बाजार में बनाएंगे पहचान

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading