23.5 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

केदारनाथ हाईवे मलबा आने से 8 घंटे बंद रहा

रुद्रप्रयाग ,28 जुलाई (आरएनएस)। रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग तिलवाड़ा और रामपुर के बीच मलबा आने के कारण आठ घंटे बंद रहा। इस दौरान तीर्थयात्रियों के साथ ही स्थानीय लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। काफी प्रयासों के बाद एनएच द्वारा दोपहर 2 बजे हाईवे आवाजाही के लिए सुचारु किया गया। बीती रात से हो रही बारिश के कारण गुरुवार सुबह 6 बजे रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग रामपुर के पास पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा आने के कारण बंद हो गया। इस बीच अच्छी बात यह रही कि मलबा आते हुए कोई वाहन यहां से आवाजाही नहीं कर रहा था। हाईवे बंद होने के कारण केदारनाथ की ओर से रुद्रप्रयाग और रुद्रप्रयाग की ओर से केदारनाथ जाने वाले वाहनों को जाम में फंसना पड़ा है। कई स्थानीय लोगों ने पहाड़ी से चढ़ते हुए इस स्थान को पार किया किंतु हाईवे के दोनों ओर वाहन फंसे रहे। इधर, तिलवाड़ा और अगस्त्यमुनि क्षेत्र से रुद्रप्रयाग आने वाले स्थानीय लोगों को ज्यादा दिक्कतें उठानी पड़ी जो नियमित आवाजाही करते हैं। वहीं कई जरूरी सामान की आपूर्ति भी दोपहर दो बजे बाद हुई। दो बजे बाद हाईवे को वाहनों की आवाजाही के लिए सुचारु कर दिया गया।

अन्य ख़बरें

बच्चों को समय पर ‘दो बूंद जिंदगी की’ अवश्य पिलाएं, विश्व पोलियो दिवस पर नितिन गडकरी समेत कई मुख्यमंत्रियों ने की अपील

Newsdesk

हरियाणा का गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और उसका सहयोगी अमेरिका की हिरासत में

Newsdesk

गुजरात: स्कॉटलैंड के फर्स्ट मिनिस्टर जॉन स्वीनी गिफ्ट सिटी से प्रभावित, यूटिलिटी टनल सिस्टम की तारीफ की

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading