23.5 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

केदारनाथ यात्रा सीजन में यात्री दर्शन का नया रिकार्ड

केदारनाथ में दर्शन करने वाले यात्रियों की संख्या दस लाख पार
रुद्रप्रयाग ,16 अगस्त (आरएनएस)। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जहां देशभर में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया वहीं विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम में भी यात्री दर्शन का रिकार्ड बना। मंदिर में दर्शन करने वाले यात्रियों की संख्या 10 लाख के पार हो गई है। अभी दो महीने से अधिक की यात्रा शेष है ऐसे में यहां इस बार कपाट बंद होने तक यात्री दर्शन का नया कीर्तिमान बनेगा।
केदारनाथ धाम में इस यात्रा सीजन में यात्री दर्शन का नया रिकार्ड बना है। केदारनाथ में सोमवार को 9635 यात्रियों के दर्शन करने के साथ ही इस साल केदारनाथ में दर्शन करने वाले कुल यात्रियों की संख्या भी 10,00,000 के पार हो गई है। यह केदारनाथ यात्रा के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। मई प्रथम सप्ताह में केदारनाथ धाम के कपाट खुलने से लेकर अब तक केदारनाथ में कुल 10,08083 तीर्थ यात्रियों ने दर्शन कर लिए हैं। जबकि अभी 2 महीने की यात्रा शेष हैं। ऐसे में आने वाले 2 महीनों के भीतर फिर यात्रा शुरुआत के जैसे ही यात्रियों के उमडऩे की संभावना है, जिससे इस साल कपाट बंद होने तक दर्शन करने वाले यात्रियों का नया और अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड बनने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है।
इधर, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि इस साल केदारनाथ यात्रा में दर्शन करने वाले यात्रियों का नया रिकॉर्ड बना है। सरकार, प्रशासन यात्रा से जुड़े सभी सरकारी विभागों, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, पुलिस, बदरी केदार मंदिर समिति, तीर्थ पुरोहितों, स्थानीय व्यापारियों, डंडी, कंडी एवं घोड़ा खच्चर संचालकों, हेलीकॉप्टर कंपनियों के सामूहिक सहयोग से संभव हो पाया है। अभी तक 10,08083 यात्रियों ने केदारनाथ के दर्शन कर लिए हैं। जबकि 2 माह की यात्रा शेष है। ऐसे में इस साल दर्शन करने वाले यात्रियों का नया कीर्तिमान बनेगा। सभी अधिकारी कर्मचारी एवं यात्रा से जुड़े विभिन्न विभागों को आगामी 2 महीने की यात्रा में और भी बेहतर तैयारियां करने के निर्देश दिए गए ताकि देश विदेश से आने वाले तीर्थ यात्रियों को किसी तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े।
प्रशासन तीर्थयात्रियों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर है। वहीं श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पांच बार केदारनाथ धाम आने से यहां की तस्वीर बदल गई है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा था कि आने वाला दशक उत्तराखंड का है और केदारनाथ धाम में अकेले 10 लाख से अधिक यात्रियों के आने की उम्मीद जताई थी। उनकी सकारात्मक और विराट सोच का प्रतिफल है की केदारनाथ में यात्रियों के दर्शन करने का नया रिकॉर्ड बना है, जिससे बद्री केदार मंदिर समिति के साथ ही प्रशासन और यात्रा से जुड़े तमाम लोगों की आजीविका में बड़ा बदलाव हुआ है।

अन्य ख़बरें

बच्चों को समय पर ‘दो बूंद जिंदगी की’ अवश्य पिलाएं, विश्व पोलियो दिवस पर नितिन गडकरी समेत कई मुख्यमंत्रियों ने की अपील

Newsdesk

हरियाणा का गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और उसका सहयोगी अमेरिका की हिरासत में

Newsdesk

गुजरात: स्कॉटलैंड के फर्स्ट मिनिस्टर जॉन स्वीनी गिफ्ट सिटी से प्रभावित, यूटिलिटी टनल सिस्टम की तारीफ की

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading