November 6, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

पानी के बढ़ते दबाव के कारण नहर में जा गिरी कार, एक ही परिवार के 7 लोग लापता

इस्लामाबाद ,18 अगस्त । पाकिस्तान के दक्षिणी बंदरगाह शहर कराची में एक कार के नहर में गिर जाने से सात लोग लापता हो गए। राहत एवं बचाव सेवा अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
कराची में एधी फाउंडेशन के बचाव विभाग के अधिकारी मुहम्मद सलमान ने कहा कि शहर में भारी बारिश के बाद पानी के बढ़ते दबाव के कारण कार मालिर ड्रेनेज नहर में गिर गई। कार सात लोग सवार थे जो अभी भी लापता हैं। उन्होंने बताया कि चालक सहित ये सभी एक परिवार के सदस्य थे इनमें चार बच्चे भी है। पीडि़तों तलाश के लिए बचाव अभियान जारी है। उन्होंने बताया कहा राहत एवं बचाव अभियान के दौरान कार तो मिल गयी लेकिन उसमें सवार सभी पीडि़त लापता है और अभी तक उनका पता नहीं चल पाया है।
गौरतलब है कि पिछले दो महीने से अधिक समय से पाकिस्तान के कुछ हिस्से भयंकर बाढ़ से जूझ रहे हैं। देश के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कल बताया कि पिछले दो महीनों में पूरे पाकिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ के कारण कम से कम 649 लोग मारे गए और 1,030 अन्य घायल हो गए हैं।

अन्य ख़बरें

रूसी ईंधन पर बैन को लेकर ट्रंप ने उठाए सवाल, कहा- कानून को देखूंगा, बदलाव का ऐलान नहीं

Newsdesk

चीन-लद्दाख सीमा के पास 5.0 तीव्रता का भूकंप, जम्मू-कश्मीर में महसूस हुए झटके

Newsdesk

बांग्लादेश: शेख हसीना की वापसी से पहले बीएनपी करेगी राजनीतिक मंथन, 40 से अधिक दलों से की जाएगी बातचीत!

Newsdesk

Leave a Comment