23.5 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

पठान के फस्र्ट लुक में जॉन अब्राहम खलनायक के रूप में लग रहे शानदार

बहुप्रतीक्षित फिल्म पठान के खलनायक के रूप में बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम का एक नया मोशन पोस्टर अनावरण किया गया। यह एक बम विस्फोट के साथ शुरू होता है और फिर अभिनेता को धुएं के पीछे, चिंगारी और आग की लपटों के बीच एक बंदूक पकड़े हुए दिखाया जाता है। फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने एक बयान में कहा, पठान की हर घोषणा प्रशंसकों और दर्शकों के लिए बड़ी उत्सुकता है, जो हमारी रिलीज के दिन तक चलती रहेगी। हम चाहते हैं कि पठान का हर पहलू मुख्य रूप से चर्चा का विषय बने, क्योंकि सौभाग्य से, हमारे पास कंटेंट है।जॉन को खलनायक के रूप में लेने के अपने निर्णय के बारे में बात करते हुए, निर्देशक ने कहा, जॉन अब्राहम पठान में खलनायक हैं। और मैंने हमेशा इस बात में विश्वास किया है कि खलनायक को प्रस्तुत उतना ही बड़ा होना चाहिए, जितना नायक का कद बड़ा होता है।फिल्म को जिस तरह की प्रतिक्रिया मिली है, उससे निर्देशक खुश हैं। शाहरुख, दीपिका पादुकोण और अब जॉन का पहला लुक वास्तव में उस बात का प्रतिनिधित्व करता है, जो हम चाहते हैं कि लोग देखें।पठान 25 जनवरी, 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज होगी।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading