38.6 C
Jabalpur
June 16, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

करण जौहर की ओटीटी सीरीज में नजर आ सकते हैं इमरान हाशमी

एक से बढ़कर एक कई बड़ी फिल्मों में अभिनेता इमरान हाशमी नजर आने वाले हैं। उनका कार्यक्रम काफी व्यस्त रहता है। अब उनके खाते से फिल्ममेकर करण जौहर का एक प्रोजेक्ट जुड़ गया है। खबरों की मानें तो वह करण की वेब सीरीज में अभिनय करते नजर आएंगे। यह एक सस्पेंस ड्रामा सीरीज है, जो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगी। इस प्रोजेक्ट का निर्देशन मिहिर देसाई और अर्चित कुमार करेंगे। एक रिपोर्ट के अनुसार, करण और इमरान ने एक सीरीज के लिए हाथ मिलाया है। इस साल के अंत में सीरीज की शूटिंग शुरू हो सकती है। खबरों की मानें तो इमरान की यह सीरीज अगले साल के अंत में डिज्नी+ हॉटस्टार पर रिलीज होगी। इस शो में इमरान एक बिजनेस टाइकून की भूमिका निभा रहे हैं। फिलहाल इस सीरीज का शीर्षक निर्धारित नहीं किया गया है।रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट का प्री-प्रोडक्शन अगले महीने शुरू होगा। अभी शो के बाकी कलाकारों का नाम सामने नहीं आया है। इस प्रोजेक्ट के लिए करण और इमरान तीसरी बार साथ काम कर रहे हैं। इमरान करण के प्रोडक्शन की फिल्म सेल्फी में दिखाई देंगे। यह फिल्म अगले साल दर्शकों के बीच आएगी। धर्मा प्रोडक्शंस के साथ इमरान की पहली फिल्म उंगली (2014) थी, जिसमें कंगना रनौत मुख्य भूमिका में थीं। इमरान की हालिया रिलीज हुई फिल्में अपना जादू नहीं बिखेर पाई हैं। इमरान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह सलमान खान की टाइगर 3 में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। फिल्म में फिर सलमान के साथ अभिनेत्री कैटरीना कैफ दिखाई देंगी। इस फिल्म का निर्देशन शांतनु बागची कर रही हैं। हाल में फरहान अख्तर की एक फिल्म के साथ उनका नाम जुड़ा है। इस फिल्म में इमरान सैनिक की भूमिका अदा करेंगे। कई हिट फिल्मों में काम कर चुके इमरान की ओटीटी डेब्यू फीकी रही है। नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई उनकी वेब सीरीज बार्ड ऑफ ब्लड को लोगों ने खारिज कर दिया था। यह सीरीज 2019 में आई थी। करण की धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले कई बड़ी फिल्में आने वाली हैं। इस समय करण की सबसे चर्चित फिल्म ब्रह्मास्त्र है। फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी दिखाई देगी। इसका निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है। करण ने हाल ही में आलिया और रणवीर सिंह स्टारर फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की शूटिंग खत्म की है। गोविंदा नाम मेरा भी करण के खाते से जुड़ी है।

अन्य ख़बरें

खुद को चुनने में कभी देर नहीं होती, मनीषा कोइराला ने थाईलैंड ट्रिप की तस्वीरों के साथ दी नई शुरुआत की सीख

Newsdesk

कभी फिल्म इंडस्ट्री छोडऩा चाहती थीं निवेथा पेथुराज, ‘सिंग गीतमÓ बना करियर का टर्निंग पॉइंट

Newsdesk

फौजी रिलीज डेट अपडेट: प्रभास की मोस्ट अवेटेड फिल्म दिसंबर 2026 में हो सकती है

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading