37.9 C
Jabalpur
June 16, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

गढ़ा पुलिस की कार्रवाई, मेडिकल कॉलेज क्षेत्र से 4 आरोपी शराब के साथ गिरफ्तार

जबलपुर में अवैध शराब के कारोबार पर कार्रवाई करते हुए गढ़ा थाना पुलिस ने मेडिकल कॉलेज क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 200 पाव देशी शराब और शराब परिवहन में उपयोग की जा रही 2 स्कूटी जब्त की हैं।

थाना प्रभारी गढ़ा प्रसन्न कुमार शर्मा के अनुसार, 15 जून 2026 की दोपहर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मेडिकल कॉलेज अस्पताल की बाउंड्री के पास दो व्यक्ति स्कूटी में शराब रखकर बेचने की फिराक में खड़े हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। वहां स्कूटी क्रमांक एमपी 20 एस वाई 9683 पर दो युवक संदिग्ध हालत में मिले, जो पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम गोल्डी उर्फ कुंवर सिंह राजपूत, उम्र 25 वर्ष और गोविंद उर्फ छोटू राजपूत, उम्र 24 वर्ष, दोनों निवासी साई मोटर्स के सामने सगड़ा तिलवारा बताए। स्कूटी की तलाशी लेने पर 2 कार्टून में 100 पाव देशी शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 9 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने शराब और स्कूटी जब्त कर ली।

इसी तरह मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल के कैंसर विभाग के पास दूसरी कार्रवाई की। यहां स्कूटी क्रमांक एमपी 20 जेड क्यू 7270 पर दो आरोपी शुभम उर्फ गोलू रैदास, उम्र 32 वर्ष, निवासी शास्त्रीनगर अवनी विहार तिलवारा और राजा यादव, उम्र 26 वर्ष, निवासी सेंट अगस्टीन स्कूल के पास तिलवारा को पकड़ा गया।

तलाशी के दौरान स्कूटी में रखे थैले से 2 कार्टून में 100 पाव देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से शराब और स्कूटी जब्त कर ली।

गढ़ा थाना पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी इसी तरह कार्रवाई जारी रहेगी।

अन्य ख़बरें

बंगाल: मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी का ऐलान- दिसंबर में होंगे कोलकाता नगर निगम चुनाव

Newsdesk

घमापुर में युवक पर पिस्टल से फायर करने की कोशिश, फायर मिस होने पर सिर पर बट से हमला

Newsdesk

इंदौर की बाइक चोरी का जबलपुर में खुलासा, गढ़ा पुलिस ने 4 शातिर वाहन चोरों को किया गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading