31.5 C
Jabalpur
October 12, 2026
सी टाइम्स
खेल

फ्रांस की जीत में चमके एमबापे, क्रोएशिया, नीदरलैंड और बेल्जियम भी जीते

पेरिस,23 सितंबर। काइलन एमबापे ने अपने एकल प्रयास से फिर गोल दागा जबकि ओलिवियर गिरौड ने भी गोल किया जिससे फ्रांस ने नेशंस लीग फुटबॉल प्रतियोगिता के एक मैच में ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया।
एमबापे ने गुरुवार को खेले गए मैच में खेल के 56वें मिनट में तीन रक्षकों को छकाकर गोल दागा। यह उनका अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में 28वां गोल है। इससे पहले गिरौड ने अपने करियर का 49वां गोल किया और वह थियरे हेनरी के 51 गोल के राष्ट्रीय रिकॉर्ड से केवल दो गोल पीछे हैं।
फ्रांस नेशंस लीग में खिताब की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुका है लेकिन क्रोएशिया, बेल्जियम और नीदरलैंड ने अपने मैच जीतकर खुद को अंतिम चार में जगह बनाने की दौड़ में बनाए रखा जिसके मैच अगले साल जून में होंगे।
क्रोएशिया ने डेनमार्क को 2-1 से, नीदरलैंड ने पोलैंड को 2-0 से और बेल्जियम ने वेल्स को 2-1 से हराया।

अन्य ख़बरें

तीसरा टी20: इंदौर में अभिषेक का तूफान, वेस्टइंडीज की 14 रन से हार, भारत 2-1 से आगे

Newsdesk

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान स्मृति मंधाना यूनिसेफ इंडिया की सेलिब्रिटी एडवोकेट बनीं

Newsdesk

सोभना मोस्टरी ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक लगाने वाली बांग्लादेश की पहली महिला क्रिकेटर बनीं

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading