29.5 C
Jabalpur
October 12, 2026
सी टाइम्स
खेल

सोभना मोस्टरी ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक लगाने वाली बांग्लादेश की पहली महिला क्रिकेटर बनीं

ब्रिस्बेन,  बांग्लादेश की सोभना मोस्टरी ने इतिहास रच दिया है। मोस्टरी ने रविवार को ब्रिसबेन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में शतक लगाया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किसी भी फॉर्मेट में शतक लगाने वाली मोस्टरी पहली बांग्लादेश महिला क्रिकेटर बन गई हैं। यह मोस्टरी के अंतरराष्ट्रीय करियर का भी पहला शतक है।

ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की कप्तान ताहिलिया मैक्ग्राथ ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने 8 के स्कोर पर अपने शुरुआती 3 विकेट खो दिए। इसके बाद कप्तान निगार सुल्ताना और सोभना मोस्ट्री ने चौथे विकेट के लिए 195 रनों की मजबूत साझेदारी की। दोनों ने टीम का स्कोर 203 तक पहुंचाया।

चौथे विकेट के रूप में सोभना शानदार शतकीय पारी खेलकर आउट हुईं। 24 साल की दाएं हाथ की इस बल्लेबाज ने 134 गेंदों पर 18 चौकों की मदद से 118 रन की पारी खेली। सोभना की इस दमदार पारी ने दिखाया है कि वह बांग्लादेश महिला क्रिकेट की भविष्य हैं और आने वाले समय में और भी करिश्माई पारियां उनके बल्ले से निकलती हुई दिख सकती हैं। कप्तान सुल्ताना 114 गेंदों पर 74 रन बनाकर नाबाद रहीं। बांग्लादेश ने 6 विकेट पर 220 रन बनाए।

 

अन्य ख़बरें

तीसरा टी20: इंदौर में अभिषेक का तूफान, वेस्टइंडीज की 14 रन से हार, भारत 2-1 से आगे

Newsdesk

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान स्मृति मंधाना यूनिसेफ इंडिया की सेलिब्रिटी एडवोकेट बनीं

Newsdesk

होप-रदरफोर्ड का तूफान, वेस्टइंडीज ने दूसरे टी20 में भारत को 6 विकेट से हराया

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading