38.6 C
Jabalpur
June 16, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

मुजफ्फरनगर : मकान गिरने से दो मासूम बच्चों की मौत, 04 घायल

मुजफ्फरनगर, 24 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जिले के ग्राम मिमलाना में अत्यधिक वर्षा के कारण बीती रात एक मकान ढहने से उसके मलबे में दब कर दो बच्चों की मौत हो गयी और 04 अन्य घायल हो गये।

पुलिस ने शनिवार को बताया कि मिमलाना के निवासी आश मोहम्मद का मकान गिर गया। इसका निरीक्षण उप जिलाधिकारी सदर एवं तहसीलदार सदर द्वारा किया गया। इस घटना में आश मोहम्मद के बेटे शोएब (14 साल) और बेटी शना (11 साल) की मौत हो गयी, जबकि चार अन्य घायल हो गये।

चारों घायलों को पुलिस ने जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है। घायलों में आश मोहम्मद की पत्नी सलमा (40 साल) पुत्र शानू (21 साल), जुनैद (10 साल) एवं बेटी कलसुम (05 साज) शामिल हैं। उप जिलाधिकारी सदर परमानंद झा एवं तहसीलदार सदर अभिषेक शाही ने सुबह घटनास्थल का निरीक्षण किया। इन अधिकारियों ने जिला अस्पताल में घायलों से भी मुलाकात कर घटना की जानकारी ली।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश में ट्रांसफर की अवधि में एक दिन की बढ़ोतरी

Newsdesk

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने आवास खाली करने को एक महीने का समय और मांगा

Newsdesk

ऑपरेशन टाइगर के बीच कृपाल तुमाने का दावा, उद्धव गुट के 7 सांसद और 16 विधायक हमारे संपर्क में

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading