23.5 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

बाबा केदार के सामने भरभराकर गिर पड़ा बर्फीला पहाड़, श्रद्धालु दहशत में

रुद्रप्रयाग। उत्तराखण्ड के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित भगवान शिव के पांचवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम के पास शनिवार सुबह हिमस्खलन होने से तेज बर्फीली हवाएं चलने लगी। पहाड़ के भरभराकर गिरने से तीर्थ यात्रियों और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल देखने को मिला। लेकिन, राहत की बात रही कि धाम और किसी भी तीर्थ यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है।
जिला प्रशासन अलर्ट
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन रजवार ने बताया कि प्रातः लगभग साढ़े पांच बजे से छह बजकर 10 मिनट के बीच हिमस्खलन हुआ। हिमस्खलन से केदारघाटी में किसी भी प्रकार का कोई नुकसान नही हुआ है। उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर से हिमस्खलन क्षेत्र की दूरी लगभग छह से सात किलोमीटर है। भूस्खलन के बाद जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। पुलिस-प्रशासन की ओर से संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ ही तीर्थ यात्रियों को एहतियात बरतने की भी सलाह दी जा रही है। आपको बता दें कि वर्ष 2013 में केदार वैली में चोराबाड़ी झील के टूटने से मंदाकिनी नदी में बाढ़ आ गई थी। आपदा में हजारों श्रद्धालुओं की जान भी गई थी।

अन्य ख़बरें

बच्चों को समय पर ‘दो बूंद जिंदगी की’ अवश्य पिलाएं, विश्व पोलियो दिवस पर नितिन गडकरी समेत कई मुख्यमंत्रियों ने की अपील

Newsdesk

हरियाणा का गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और उसका सहयोगी अमेरिका की हिरासत में

Newsdesk

गुजरात: स्कॉटलैंड के फर्स्ट मिनिस्टर जॉन स्वीनी गिफ्ट सिटी से प्रभावित, यूटिलिटी टनल सिस्टम की तारीफ की

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading