23.5 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

नए रिकॉर्ड की ओर केदारनाथ यात्रा, अब तक 15 लाख श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन

रुद्रप्रयाग ,17 अक्टूबर (आरएनएस)। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा समापन की ओर है। केदारनाथ धाम की बात करें तो इस बार नया रिकॉर्ड बना है। पहली बार किसी यात्रा सीजन में 15 लाख यात्री केदारनाथ धाम पहुंचे हैं, जो एक नया कीर्तिमान है। अभी भी 10 दिन की यात्रा बाकी है। ऐसे में यह आंकड़ा बढ़ सकता है। रुद्रप्रयाग पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने कहा कि दो साल कोरोना महामारी के बाद यात्रियों की संख्या बढऩे की उम्मीद थी और अभी तक 15 लाख से ज्यादा यात्री बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। जो कि एक रिकॉर्ड बन गया है। यात्रियों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं देने के प्रयास किए गए हैं। यात्रा मैनेजमेंट काफी चुनौतीपूर्ण रहा। यात्रियों को समय पर दर्शन कराना और लंबे समय तक लाइन में न लगना पड़े, इसके लिए व्यवस्थाएं बनाना काफी चुनौती भरा रहा।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि कोरोनाकाल के बाद यात्रियों की संख्या में बढ़ोत्तरी होने की पहले से ही उम्मीद थी। जिसके बाद पैदल यात्रा रूट का रख-रखाव, पैदल मार्ग पर पानी की व्यवस्था, साफ सफाई, रेन शेल्टर, टोकन सिस्टम आदि व्यवस्थाएं दुरुस्त की गई। इसका ही परिणाम है कि रिकार्ड यात्री केदारनाथ धाम पहुंचे हैं।
धाम में इन दिनों मौसम साफ है। सुबह से शाम तक बाबा केदार की नगरी में चटक धूप खिल रही है। जिससे धाम की चारों की ओर पहाडिय़ां चांदी की तरह चमक रही हैं। धाम की पैदल व हेलीकॉप्टर यात्रा विधिवत संचालित हो रही है। बाबा केदार के दर्शनों के लिए यात्रियों की लंबी लाइन लग रही है, जबकि संध्याकालीन आरती के समय भी मंदिर परिसर में खूब भीड़ जमा हो रही है।

अन्य ख़बरें

बच्चों को समय पर ‘दो बूंद जिंदगी की’ अवश्य पिलाएं, विश्व पोलियो दिवस पर नितिन गडकरी समेत कई मुख्यमंत्रियों ने की अपील

Newsdesk

हरियाणा का गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और उसका सहयोगी अमेरिका की हिरासत में

Newsdesk

गुजरात: स्कॉटलैंड के फर्स्ट मिनिस्टर जॉन स्वीनी गिफ्ट सिटी से प्रभावित, यूटिलिटी टनल सिस्टम की तारीफ की

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading