23.5 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनमनोरंजन (रीजनल)

अल्लू अर्जुन ने शुरू की फिल्म पुष्पा 2 की शूटिंग, सेट से सामने आई तस्वीर

दक्षिण भारतीय अभिनेता अल्लू अर्जुन को पुष्पा ने देशभर में लोकप्रिय बना दिया। फिल्म के डायलॉग आज भी लोगों की जुबां पर हैं। अब फिल्म की दूसरी किस्त पुष्पा 2 को लेकर अहम जानकारी सामने आई है। अल्लू ने इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म के सेट से अल्लू की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है। इसमें अभिनेता सफेद टी-शर्ट में पोज देते हुए दिखे हैं। पुष्पा 2 के सिनेमैटोग्राफर मिरोस्लाव कुबा ब्रोजेक ने इंस्टाग्राम पर सेट से एक तस्वीर शेयर करते हुए फिल्म की शूटिंग शुरू होने की जानकारी दी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के कैप्शन में लिखा, रोमांच शुरू हो गया है। आइकॉन स्टार को धन्यवाद। मूवी। पुष्पा। अल्लू अर्जुन। शेयर किए गए तस्वीर में ब्रोजेक अल्लू को कुछ समझाते हुए नजर आए हैं। वहीं, अल्लू ध्यान से उनकी बात सुनते हुए दिखे। बता दें कि अगस्त में इस फिल्म का मुहूर्त शॉट फिल्माया गया था। मुहूर्त शॉट के दौरान एक पूजा का कार्यक्रम रखा गया था। मशहूर समीक्षक तरण आदर्श ने इस इवेंट की कई तस्वीरें शेयर की थीं। मुहूर्त शॉट के कार्यक्रम के दौरान फिल्म की पूरी टीम नजर आई थी। इस कार्यक्रम में फिल्म के निर्देशक सुकुमार ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। अब फिल्म की शूटिंग शुरू होने की खबर मिलने पर फैंस बेहद उत्साहित हैं। खबरों की मानें तो पहले भाग से पुष्पा 2 का बजट बड़ा होगा। फिल्म के निर्माण की लागत ही करीब 200 करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगी। इसका कुल बजट 400 करोड़ रुपये निर्धारित किया गया है। मेकर्स इसे केजीएफ 2 से भव्य बनाने की कोशिश में लगे हैं। इसके दूसरे भाग का शीर्षक पुष्पा: द रूल रखा गया है। इसमें एक बार फिर अल्लू के अलावा रश्मिका मंदाना अभिनय करती नजर आएंगी। पुष्पा पिछले साल 17 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसमें पहली बार पर्दे पर अल्लू और रश्मिका की जोड़ी नजर आई थी। फिल्म तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी सहित पांच भारतीय भाषाओं में रिलीज हुई थी। इसकी कहानी चंदन की लकडिय़ों की तस्करी से जुड़ी है। फिल्म के गाने से लेकर डायलॉग तक को पसंद किया गया था। इस फिल्म में सामंथा रुथ प्रभु आइटम नंबर पर थिरकती हुई नजर आई थीं। अल्लू साउथ के सबसे अधिक फीस लेने वाले अभिनेताओं में शामिल हैं। ऐसी खबरें हैं कि वह पुष्पा 2 में काम करने के लिए 100 करोड़ रुपये फीस वसूल रहे हैं। अभी तक उन्होंने किसी फिल्म के लिए इतनी रकम चार्ज नहीं की थी।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading