April 11, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

वरिष्ठ पत्रकार दीपक सुरजन का निधन

भोपाल, 06 नवंबर (वार्ता) हिंदी दैनिक देशबंधु के जबलपुर और सतना के संपादक एवं वरिष्ठ पत्रकार दीपक सुरजन का आज नागपुर में निधन हो गया।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्री सुरजन के निधन पर शोक व्यक्त करते कहा कि उन्होंने राज्य की पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की हैं।
श्री सुरजन लगभग 65 वर्ष के थे। हृदय संबंधी रोग के चलते उन्हें हाल ही में जबलपुर से बेहतर इलाज के लिए नागपुर ले जाया गया था। आज वहीं पर इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

अन्य ख़बरें

उपभोक्ता संरक्षण समिति बालाघाट का 35 वां स्थापना दिवस मनाया गया

Newsdesk

मंजूरी के बाद भी अधूरा सुकरी–थांवरी मार्ग, दो साल से लटका निर्माण, ग्रामीण परेशान ठेकेदार गायब

Newsdesk

सफाई मित्रों को आनलाइन स्वास्थ्य सुरक्षा का  दिया गया प्रशिक्षण

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading