September 17, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

सफाई मित्रों को आनलाइन स्वास्थ्य सुरक्षा का  दिया गया प्रशिक्षण

छपारा – नगर में गत दिवस शुक्रवार 10 अप्रैल को  नगर परिषद कार्यालय में सफाई मित्रो को ऑनलाइन स्वास्थ संबंधी जानकारी दी गई।
ज्ञात हो कि जहां  9 अप्रैल को सभी सफाई मित्रो का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित कर उचित परामर्श दिया गया तो वहीं दूसरे दिन शुक्रवार को सफाई मित्रों को ऑनलाइन स्वास्थ्य संबंधी  जानकारी साझा की गई जिसमें वह कैसे कार्य के दौरान सुरक्षित रहकर अपने कार्य कर सकते हैं, उसके उपाय बताए गए। दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक आयोजित आनलाइन प्रशिक्षण में सफाई कर्मीयों को कार्य के दौरान पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, साथ ही मास्क पहनकर कार्य करने की बात कही गई, साथ ही अन्य छोटे छोटे उपाय की भी जानकारी दी गई जिससे वह प्रतिदिन अपने स्वास्थ का ध्यान कैसे रख सकते हैं इन्हीं बातों पर गौर किया गया।
उक्त अवसर पर नगर परिषद सीएमओ गीता बाल्मिक नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती निशा पटेल एवं नगर परिषद के साफ सफाई प्रभारी कमल सूर्यवंशी भी उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

यूएन में भारत बोला- भारतीयों और अफगानों के बीच संबंध आधुनिक नक्शों और सीमाओं से भी पुराने

Newsdesk

निगमायुक्त ने सिविल लाइन, घंटाघर और मालगोदाम चौक का किया औचक निरीक्षण

Newsdesk

हाईकोर्ट बार में गणेश उत्सव पर महाआरती

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading