24.4 C
Jabalpur
September 15, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

टीईटी की अनिवार्यता को समाप्त करने अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

राजेन्द्रग्राम।पुष्पराजगढ़ तहसील मुख्यालय में अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा संघ मध्यप्रदेश के तहसील इकाई पुष्पराजगढ़ के तत्वावधान में सैकड़ो  की तादात में शिक्षक संघ लखौरा ग्राउंड में एकत्रित होकर शांति पूर्ण रैली निकालकर अपनी मांगों की आवाज बुलंद करते नारेबाजी करते हुये तहसील प्रांगण पहुँच कर
मध्य प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम पुष्पराजगढ़ को ज्ञापन सौंप कर मांग की गई की
शिक्षक पद के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की अनिवार्यता को समाप्त करने और सेवा अवधि की गणना पहली नियुक्ति की तिथि से करने के संबंध में यथा शीघ्र मध्य प्रदेश सरकार तक हमारी जायज मांगो को पहुँचा कर हमारे संगठन को अवगत कराई जाय।

*मुख्यमंत्री के नाम सौपे गये ज्ञापन में मुख्य बिंदु*

पुष्पराजगढ़ ब्लॉक इकाई की शिक्षक संयुक्त मंच संघ शिक्षक वर्ग ने प्रमुख समस्याओं के सीघ्र समाधान हेतु ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया की माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पारित उस निर्णय के विरुद्ध जिसमें गैर-टीईटी शिक्षकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) उत्तीर्ण करने के निर्देश जारी किए गए हैं, मध्य प्रदेश सरकार को यथाशीघ्र सर्वोच्च न्यायालय में पुनर्विचार याचिका दायर करनी चाहिए।
लोक शिक्षा निदेशालय भोपाल के आयुक्त द्वारा 2 मार्च, 2026 को और जनजातीय मामलों के विभाग भोपाल के आयुक्त द्वारा 26 मार्च 2026 को जारी शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के आदेशों को तत्काल रद्द किया जाना चाहिए।
शिक्षक वर्ग की लंबे समय से चली आ रही ज्वलंत मांग को ध्यान में रखते हुए, पहली नियुक्ति की तिथि से सेवा अवधि की गणना करते हुए पुरानी पेंशन, ग्रेच्युटी, अर्जित अवकाशों के नकदीकरण और अन्य लाभों के लिए तत्काल आदेश जारी किये जाएं।

*पुष्पराजगढ़ विधायक ने दिया समर्थन*

अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा संघ मध्यप्रदेश के तहसील इकाई पुष्पराजगढ़ द्वारा शिक्षक पद के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की अनिवार्यता को समाप्त करने और सेवा अवधि की गणना पहली नियुक्ति की तिथि से करने के संबंध संगठन को विश्वास दिलाया की मैं आप लोगो के साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ चलूंगा साथ ही सदन के माध्यम से आपकी बात प्रमुखता से ऱखकर न्यायोचित कार्यवाही कराने का भरपूर प्रयाश करूंगा।

अन्य ख़बरें

चलती कार में हथियार लहराने का वीडियो वायरल, युवक पर कार्रवाई

Newsdesk

रुपये और मोबाइल छीनने वाला लुटेरा चंद घंटों में गिरफ्तार

Newsdesk

प्रतिबंधित ई-सिगरेट बेचने वाला पान दुकान संचालक गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading